महेंद्र सिंह धोनी जब शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरे तो यह उनका 400वां टी20 मैच था। इस तरह से धोनी भी उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने 400 टी20 मैच खेले हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। रोहित शर्मा ने कुल 456 टी20 मैच खेले हैं। रोहित ने हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है।
दिनेश कार्तिक ने 412 टी20 मैचेज खेल हैं। कार्तिक अब अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं। कार्तिक इस सीजन में आरसीबी के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हैं।
विराट कोहली भी 400 टी20 मैच खेलने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। कोहली आरसीबी की तरफ से टी20 मैच खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 से संन्यास ले लिया है।
इस लिस्ट में सबसे ताजा एंट्री महेंद्र सिंह धोनी की है। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में यह मुकाम हासिल किया। धोनी अब केवल आईपीएल में ही खेलते हैं।