इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास में इंजीनियरिंग के 15 डिपार्टमेंट हैं। यहां आप GATE स्कोर के जरिए MTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में नंबर 1 रैंक मिली है।
आईआईटी दिल्ली को NIRF रैंकिंग 2024 में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में दूसरी रैंक मिली है। यहां MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE स्कोर होना जरूरी है। यहां इंजीनियरिंग के 16 डिपार्टमेंट हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे को NIRF रैंकिंग 2024 में रैंक 3 मिली है। यहां MTech कोर्सेज में एडमिशन GATE स्कोर के बेसिस पर होता है। यहां इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के 16 डिपार्टमेंट हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर में इंजीनियरिंग के 11 डिपार्टमेंट हैं। यहां आप GATE स्कोर के जरिए MTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में नंबर 4 रैंक मिली है।
आईआईटी खड़गपुर को NIRF रैंकिंग 2024 में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंक 5 मिली है। यहां MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE स्कोर होना जरूरी है। यहां इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, ह्यूमैनिटीज, साइंस और अन्य 19 डिपार्टमेंट हैं।