Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणWhat to donate in Shradh: पितृ पक्ष में इन चीजों का करना चाहिए दान, शुभ फलों के प्राप्ति की है मान्यता

What to donate in Shradh: पितृ पक्ष में इन चीजों का करना चाहिए दान, शुभ फलों के प्राप्ति की है मान्यता

  • What to donate during shradh paksha 2024: पितृ पक्ष में कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों के दान करने से पितरों या पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप भी जानें श्राद्ध पक्ष में क्या दान करना चाहिए-

Saumya TiwariMon, 16 Sep 2024 02:25 PM
1/8

पितृ पक्ष में कुछ चीजों का दान करना माना गया है शुभ

पितृ पक्ष हिंदू धर्म में खास महत्व रखते हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज या पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीष प्रदान करते हैं। पितृ पक्ष 16 दिनों तक चलते हैं। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान किया जाता है। पितृ पक्ष में श्राद्ध व तर्पण करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करना माना गया है शुभ-

2/8

पितृ पक्ष कब से कब तक-

इस साल पूर्णिमा श्राद्ध 17 सितंबर 2024 को है। 18 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पितृ पक्ष रहेंगे।

3/8

कपड़ों का दान करना माना गया है शुभ

पितृ पक्ष के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं। मान्यता है कि अगर आप श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें वस्त्र दान करते हैं तो पूर्वजों या पितरों के प्रसन्न होने की मान्यता है। आप उन्हें धोती, स्टॉल या टोपी दान कर सकते हैं।

4/8

पितृ पक्ष में गुड़ का दान माना गया है शुभ

पितृ पक्ष के दौरान गुड़ दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि अगर आप भोजन के साथ गुड़ का दान करते हैं, तो यह आपके जीवन और घर में समृद्धि, धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है। कई लोगों का यह भी मानना ​​है कि गुड़ खाने से पितरों को तृप्ति का एहसास होता है।

5/8

श्राद्ध पक्ष में काले तिल का दान

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में काले तिल का दान करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। श्राद्ध पक्ष में काले तिल का दान लाभकारी माना गया है।

6/8

श्राद्ध पक्ष में भोजन का दान करना माना गया है शुभ

पितृ पक्ष में भोजन का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में भोजन का दान करने से जीवन में खुशहाली, शांति व आर्थिक संपन्नता आती है। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।

7/8

पितृ पक्ष में नमक का दान

पितृ पक्ष के दौरान नमक दान करने से नेगेटिव एनर्जी के दूर होने की मान्यता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में नमक का दान करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितर प्रसन्न होते हैं।

8/8

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।