Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़bjp 400 paar to chhodo beda paar bhi nahi hoga bhagwant mann attack centre bjp kejriwal

BJP इस बार 400 तो छोड़ो, बेड़ा पार भी नहीं होगा; केंद्र सरकार पर खूब बरसे भगवंत मान

Arvind Kejriwal Press Conference: अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी को पता चल गया है कि उसका बेड़ा पार नहीं होगा।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 11 May 2024 09:04 AM
share Share

अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के, आपके चुने हुए मुख्यमंत्री हैं उनके साथ जो हुआ अपने देश के पूरे देश ने देखा। इस सिलसिले में कल बाहर आज उसी सिलसिले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी लेकिन यह रैली में तब्दील हो गयी। मान ने कहा कि बीजेपी को तीन चरणों के मतदान के बाद पता चल गया है कि 400 पार तो छोड़ो इनका बेड़ा पार भी नहीं हो रहा है।

भाजपा मुख्यालय का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि यहां से 100 मीटर दूर सन्नाटा छाया है। एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि यह कैसे हो गया। उन्हें नहीं पता कैसे हो गया। लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। मेह दुगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। आज हम जहां 12 घंटे काम कर रहे हैं। अब 18 घंटे काम करना है। चार जून को केंद्र में आप के बिना सरकार नहीं बनेगी। हमारा हिस्सा सरकार में होगा। वफादार की सबसे बड़ी पहचान संकट के समय परखी जाती है। संकट में सभी साथ खड़े रहे। कुछ लोग छोड़ गए कोई बात नहीं। आप का जो साथ है वो हमें थकने नहीं देता।

पंजाब के सीएम ने कहा कि बीजेपी का बुरा हाल है क्योंकि केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। केजरीवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके साथ जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी पूरा देश देख रहा है। मैं जहां जाता हूं वहां कहता हूं अरविंद केजरीवाल व्यक्ति नहीं एक सोच का नाम है। विपक्ष के लोग भी कहते हैं कि केजरीवाल के साथ गलत हो रहा है। किसी नेता ने भ्रम पाल रखा है कि मैं लोकतंत्र से बड़ा हूं तो इस देश के लोगों ने भ्रम तो कई लोगों का तोड़ा है। आज मेरे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में रोड शो थे, केजरीवाल जी ने कहा कि मैं भी चलूंगा। पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को यह मैसेज दें दे कि आज उसी पिच पर अरविंद केजरीवाल फिर से बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। वह 'आउट' नहीं हुए थे, वह केवल 'रिटायर्ड हर्ट' हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें