Hindi Newsएनसीआर न्यूज़rekha gupta delhi chief minister top trend on social media followers tripled

सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रेखा गुप्ता, तीन गुना हुए फॉलोवर; यूजर्स बोले- सही फैसला

Rekha Gupta: दिल्ली में बुधवार को मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया साइटों पर लोग अलग-अलग नामों का अंदाजा लगा रहे थे। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनने की घोषणा होते ही वह सोशल साइटों पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गईं।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रेखा गुप्ता, तीन गुना हुए फॉलोवर; यूजर्स बोले- सही फैसला

Rekha Gupta: दिल्ली में बुधवार को मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया साइटों पर लोग अलग-अलग नामों का अंदाजा लगा रहे थे। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनने की घोषणा होते ही वह सोशल साइटों पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री बनने के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा जोरों पर होने लगी। खासतौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनका नाम टॉप ट्रेंड करने लगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता और महिला मुख्यमंत्री ट्रेंड करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, घोषणा के मात्र तीन घंटे के भीतर ही उनके एक्स फॉलोअर्स की संख्या 19,000 से बढ़कर 57,000 तक पहुंच गई। एक घंटे के अंदर ‘एक्स’ पर उनके आधिकारिक अकाउंट को फॉलो करने वालों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान, BJP ने कैसे बिहार चुनाव के लिए भी बड़ा दांव लगाया
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज रेखा गुप्ता का राजतिलक, पहली बार DU से निकला कोई नेता बनेगा CM

लोगों ने अपने विचार रखे

उनकी नियुक्ति पर देशभर के नेताओं और समर्थकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जहां एक ओर रेखा गुप्ता के समर्थक इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों और कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, दिल्ली को एक सशक्त महिला नेता मिली है, अब देखना होगा कि वे जनता की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल किया, क्या यह फैसला जनता की राय से लिया गया, या फिर यह राजनीतिक समीकरणों का नतीजा है। एक यूजर ने लिखा कि, भाजपा का यह निर्णय सराहनीय है और आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार तेज होगी। चुनाव में महिला मतदाताओं ने 40 सीटों पर पुरुषों से मतदान में आगे रहीं और इसी का नतीजा है कि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया है। ज्ञात हो कि विधायक दल की बैठक के दौरान रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद पर फाइनल होने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च इन्हीं के बारे में किया गया।

चुनाव नतीजे के बाद से ही भाजपा नेता ट्रेंड में

चुनाव नतीजे के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद के लिए कई अटकलें लगाई जा रही थी। इस दौरान देखा गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, विजेंद्र गुप्ता के सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि हुई। अब लोग सोशल मीडिया पर मंत्री पद को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें