Hindi Newsएनसीआर न्यूज़obscene gestures wasim tried to pull minor girl into car in ghaziabad brutally beat father

गंदे-गंदे इशारे, गाजियाबाद में लड़की को कार में खींचने लगा वसीम; पिता को पीटकर किया घायल

गाजियाबाद में पिता के साथ जा रही नाबालिग लड़की को वसीम ने पहले गंदे-गंदे इशारे किए। इसके बाद कार के अंदर खींचने की कोशिश की। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दबंगों ने छात्र के पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

गंदे-गंदे इशारे, गाजियाबाद में लड़की को कार में खींचने लगा वसीम; पिता को पीटकर किया घायल
Sneha Baluni हिन्दुस्तान, गाजियाबादWed, 21 Aug 2024 04:27 AM
हमें फॉलो करें

गाजियाबाद की गोविंदपुरी कॉलोनी में सोमवार रात पिता के साथ जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर कार से खींचने का मामला सामने आया है। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दबंगों ने छात्र के पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। वह अपनी 14 साल की पुत्री को चाउमीन खिलाने के लिए कार से गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित चाउमीन चौक पर ले गए थे। वापस आते समय हरमुखपुरी कॉलोनी गेट के सामने पहुंचे तो वहां पर खडे़ एक युवक ने उनकी पुत्री की ओर अश्लील इशारा किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी को कार से खींचने का भी प्रयास किया। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद दबंग ने अपने साथी भी बुला लिए।

आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के पिता को बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम ,मोन्टी निवासी हरमुखपुरी कॉलोनी और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है।

युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में गांव के ही युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में किशोरी के दादा ने मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को मसूरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने थाने पर केस दर्ज कराया। इसमें उन्होंने गांव के ही मारूफ नामक युवक पर अपनी पौत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी उनकी पौत्री को बहला-फुसला कर अपने चाचा के घर ले गया और दुष्कर्म किया। घर लौटी उनकी पौत्री ने आपबीती सुनाई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें