Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाNoida Police Arrests Drug Trafficker with 1 3 Kg Ganja

गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-20 में 1.3 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी रिपन दास पश्चिम बंगाल का निवासी है और कई वर्षों से गांजा तस्करी में संलिप्त है। वह दिल्ली से गांजा लाकर कालेजों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 27 Aug 2024 12:31 PM
share Share

नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने मंगलवार को एक किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स के पीछे वाली रोड से मुखबिर से मिली सूचना पर दबोचा गया। तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के हरी निवासी रिपन दास के रूप में हुई है। वह बीते कई वर्षों से गांजे की तस्करी के धंधे में संलिप्त है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लाता है और उसकी पुड़िया बनाकर कालेजों के आसपास बेचता है। इससे उसे तीन गुना मुनाफा होता है। पुलिस रिपन के खिलाफ पूर्व में दर्ज केस की भी जानकारी जुटा रही है। उसके साथ तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें