BJP Workers Honor Army Valor with Tiranga Yatra in Greater Noida ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Workers Honor Army Valor with Tiranga Yatra in Greater Noida

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य को नमन किया ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 17 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य को नमन किया ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा कृष्ण पार्क से गौड़ सिटी सातवें एवेन्यू तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। इस दौरान सेना के शौर्य को नमन किया गया। कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मोदी ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया वह हमेशा याद रहेगा।

इस वक्त पूरा देश हमारी सेना का अभिनंदन कर रहा है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा में लोगों का सेना के प्रति उत्साह जुनून झलका। हाथों में तिरंगा और लबों पर भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी। सेना के सम्मान में हर भारतीय मैदान में है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना है। तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर, वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, मुकेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सतेंद्र अवाना, अरुण यादव, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, महेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।