Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीWoman Molested on Moving Bus in Kolkata Attacker Arrested

कोलकाता में चलती बस में महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती बस में छेड़खानी हुई। महिला की चीख सुनकर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीटा। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने उसे थाने पहुंचाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 Sep 2024 01:04 PM
share Share

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में मंगलवार सुबह चलती बस के अंदर एक महिला से एक सहयात्री ने छेड़खानी की। पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे बस में मौजूद महिला चिल्लाने लगी। इसके बाद यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बस से उतरकर भागने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे कस्बा थाने ले गए। अधिकारी ने कहा कि महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें