Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi Government Targets 4500 MW Solar Energy Production by 2027 Under New Policy

दिल्ली में 2027 तक 4500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाताÜ। दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने को

दिल्ली में 2027 तक 4500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 Aug 2024 02:22 PM
हमें फॉलो करें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। ऊर्जा विभाग ने विजन दस्तावेज में सौर ऊर्जा नीति 2024 के तहत 2027 तक 4500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दिल्ली की सभी सरकारी इमारतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र अनिवार्य करने के साथ 105 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र वाले छतों पर भी इसे लगाना अनिवार्य करेगी। वर्तमान में दिल्ली में 218 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है। सरकार का मानना है कि इससे बिजली उत्पादन का खर्च कम करने के साथ पर्यावरण को भी फायदा होगा। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 750 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सरकारी इमारतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र को पहले ही अनिवार्य कर दिया है। वर्तमान में 1222 सरकारी इमारतों पर यह लगाया जा चुका है, जिससे 138 मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली में सौर ऊर्जा नीति के तहत 105 वर्गमीटर से अधिक बड़ी छत पर भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की भी मंजूरी दी गई है। सरकार ने रेस्को मॉडल भी लागू किया, जिसमें निजी कंपनियों के साथ मिलकर यह संयंत्र लगाया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें