Hindi NewsएनसीआरDelhi New CM: उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Delhi New CM: उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Delhi New CM: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका ऐलान हो गया है। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने बुधवार को अपने नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई।

Delhi New CM: उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

New Delhi, India - Feb. 19, 2025: BJP MLA-elect Rekha Gupta being congratulated by other party after her name was announced as Chief Minister of Delhi during BJP legislative party meeting at Delhi BJP office, India, on Wednesday, February 19, 2025. (Photo by Sanchit Khanna/ Hindustan Times)

Krishna Bihari Singh| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM
हमें फॉलो करें

Delhi New CM: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उनको सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान किया कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्री बनने वालों के नामों का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के साथ ही रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता, कारोबारी और गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा हो सकते हैं। पढ़िए पल-पल के अपडेट…

दिल्ली में कल इन सड़कों से रहें दूर, बाहर निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पर कौन करेगा राज, फैसला आज; रामलीला मैदान में कल शपथ लेंगे नए CM

19 Feb 2025, 09:40:08 PM IST

Delhi New CM Live: एलजी से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

Delhi New CM Live: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। रेखा गुप्ता कल 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

19 Feb 2025, 08:59:08 PM IST

Delhi New CM Live: दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी- राजनाथ

Delhi New CM Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। मेरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी।

19 Feb 2025, 08:27:14 PM IST

Delhi New CM Live: शालीमार बाग से विधायक हैं रेखा गुप्ता

Delhi New CM Live: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री। पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया है।

19 Feb 2025, 08:13:02 PM IST

Delhi New CM Live: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

Delhi New CM Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान कर दिया गया है।

19 Feb 2025, 08:01:00 PM IST

Delhi New CM Live: रविशंकर प्रसाद का संबोधन

Delhi New CM Live: रविशंकर प्रसाद बैठक को संबोधित कर रहे हैं। बैठक में सभी भाजपा विधायक मौजूद हैं।

19 Feb 2025, 07:58:02 PM IST

Delhi New CM Live: कुछ ही पलों में नए सीएम के नाम का ऐलान

Delhi New CM Live: कभी भी सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है। सतीश उपाध्याय पर्यवेक्षकों के साथ मौजूद रहे।

19 Feb 2025, 07:46:07 PM IST

Delhi New CM Live: पर्यवेक्षकों ने 4 नेताओं के साथ की अलग से मुलाकात

Delhi New CM Live: सूत्रों की मानें तो पर्यवेक्षकों ने प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता के साथ अलग से मुलाकात की है। इसको लेकर नए सीएम पर सस्पेंस और बढ़ गया है। थोड़ी ही देर में नाम सामने आ सकता है।

19 Feb 2025, 07:32:48 PM IST

Delhi New CM Live: सभी एक टीम के रूप में करेंगे काम

Delhi New CM Live: पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक में शिरकत करने पहुंची भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक शिखा राय ने कहा कि पार्टी सबसे अच्छा निर्णय लेना जानती है। हम सभी मिलकर दिल्ली के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।

19 Feb 2025, 07:22:31 PM IST

Delhi New CM Live: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? जल्द ऐलान

Delhi New CM Live: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बारे में भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व बहुत जल्द ही इसकी (दिल्ली के मुख्यमंत्री की) घोषणा करने वाला है...

19 Feb 2025, 07:08:40 PM IST

Delhi New CM Live: विधायक दल की बैठक जल्द

Delhi New CM Live: भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय पर शुरू ही होने वाली है। थोड़ी ही देर में सीएम का नाम सामने आ जाएगा।

19 Feb 2025, 07:01:08 PM IST

Delhi New CM Live: परवेश वर्मा भी पार्टी दफ्तर पहुंचे

Delhi New CM Live: भाजपा विधायक परवेश वर्मा भी पार्टी दफ्तर पहुंचे। पर्यवेक्षक भी पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। बस चंद मिनटों में बैठक शुरू होगी।

19 Feb 2025, 06:37:40 PM IST

Delhi New CM Live: BJP कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता भी जमा

Delhi New CM Live: दिल्ली में BJP कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता भी जमा हैं। महिला कार्यकर्ता नाचती और जश्न मनाती नजर आ रही हैं। वे नए सीएम के नाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रही हैं। इसका फैसला जल्द ही विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

19 Feb 2025, 06:23:48 PM IST

Delhi New CM Live: भाजपा दफ्तर पर विधायकों का पहुंचना जारी

Delhi New CM Live : दिल्ली भाजपा विधायकों की ओर से विधायक दल का नेता चुनने की बैठक के बीच भाजपा समर्थक खुश हैं। इस बीच भाजपा दफ्तर पर 48 विधायकों का पहुंचना जारी है।

19 Feb 2025, 05:53:24 PM IST

भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

Delhi New CM Live : दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होगा।

19 Feb 2025, 04:52:36 PM IST

Delhi New CM Live : अभी 1 से 2 घंटे का इंतजार

Delhi New CM Live : दिल्ली भाजपा के नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कौन होगा नया सीएम इस सवाल पर कहा कि विधायक आपस में निर्णय करेंगे और विधायक दल का जो भी निर्णय होगा उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1 से 2 घंटे का इंतजार और करना है।

19 Feb 2025, 04:39:09 PM IST

Delhi New CM Live : पर्यवेक्षक ही बताएंगे किसके हाथ होगी दिल्ली की बागडोर

Delhi New CM Live : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आज शाम को 7 बजे का निमंत्रण है। हमारे दोनों पर्यवेक्षक की घोषणा हो चुकी है। दोनों ही पर्यवेक्षक आएंगे और बात करेंगे फिर आपको मुख्यमंत्री का नाम बताएंगे... इसके बाद कल सुबह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें पीएम मोदी, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद होंगे। समारोह में केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। हमने सबको निमंत्रण दिया है।

19 Feb 2025, 04:29:08 PM IST

रविशंकर प्रसाद के घर पहुंचे ओम प्रकाश धनखड़

बीजेपी नेता ओम प्रकाश धनखड़ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंचे हैं। दोनों को दिल्ली के नए सीम के नाम को लेकर ऐलान करना है। सूत्रों की मानें तो कुछ देर से रेखा गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। बाकी आधिकारिक फैसला शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में तय होगा।

19 Feb 2025, 04:26:24 PM IST

नए चेहरे,नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी- अजय आलोक

भाजपा नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि दिल्ली कल एक नई सुबह के साथ नए युग में प्रवेश करेगी और भाजपा नए चेहरे,नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को सही मायनों में भारत की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

19 Feb 2025, 04:20:23 PM IST

कार्ड बंट रहे पर शपथ कौन लेगा पता ही नहीं- गोपाल राय

AAP नेता गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि देश के इतने राज्यों में सरकार चलाने वाली पार्टी शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड बाट रही है लेकिन किसका शपथ ग्रहण समारोह होना है यह पता ही नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि कम से कम आज भाजपा अपना रहस्य पटाक्षेप करेगी और दिल्ली को मुख्यमंत्री जल्द मिलेगा व दिल्ली में काम शुरू होंगे।

19 Feb 2025, 03:57:20 PM IST

Delhi New CM Live : शाम 7 बजे बैठक

Delhi New CM Live : दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार शाम 7 बजे होगी। बैठक में दिल्ली के सीएम पद पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया है।

19 Feb 2025, 02:46:36 PM IST

Delhi New CM Live : वीरेंद्र सचदेवा ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया। नेता के चुनाव के लिए बैठक आज शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय में होगी।

19 Feb 2025, 02:45:24 PM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : रविंद्र सिंह यादव

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ होने की उम्मीद है, इसलिए हम न केवल आम लोगों के लिए बल्कि समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी लोगों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। हमने पूरे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को तैनात कर दिया है, जिसकी मदद दूसरे जिलों के एडिशनल डीसीपी करेंगे। हमारे पास लॉ एंड ऑर्डर में डीसीपी स्तर के करीब 15 अधिकारी हैं, इसके अलावा अन्य अधिकारी भी हैं।

19 Feb 2025, 01:55:52 PM IST

Delhi New CM Live : रविशंकर और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए

भाजपा के संसदीय दल द्वारा दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविशंकर और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए।

19 Feb 2025, 01:45:22 PM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली की जनता ने एक तानाशाही के शहंशाह को झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है : तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। यह भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाला यह दिल्ली का सबसे ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। दिल्ली की जनता ने एक तानाशाही के शहंशाह को झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी। हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा वीआईपी है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नए मंत्रिमंडल को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा। कल सुबह 11 बजे समारोह होने जा रहा है।

19 Feb 2025, 01:41:31 PM IST

Delhi New CM Live : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने की नए CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।

19 Feb 2025, 01:13:47 PM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शपथ ग्रहण के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से दिशानिर्देश जारी किए

दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक सौरभ चंद्रा ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल शपथ ग्रहण समारोह के चलते सोशल मीडिया के माध्यम से दिशानिर्देश जारी किए हैं। हमने बताया है कि कौन सी ऐसी जगह हैं जहां जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का समय दिशा निर्देशों में दिया गया है।

19 Feb 2025, 12:27:16 PM IST

Delhi New CM Live : केजरीवाल और आतिशी को भेजा शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी भाजपा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया है।

19 Feb 2025, 12:14:42 PM IST

Delhi New CM Live : अरविंद केजरीवाल को सिद्धारमैया की तरह जनता ने सबक सिखाया : शोभा करंदलाजे

दिल्ली के सीएम पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। सीएम कोई भी हो, मुझे खुशी है कि सीएम बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए।

19 Feb 2025, 11:41:52 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली के नए CM के शपथ ग्रहण से पहले रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान में तैयारियां जारी हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा। शपथ ग्रहण से पहले ही रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

19 Feb 2025, 11:35:26 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में जाट, दलित, पूर्वांचली, सिख, उत्तराखंड प्रवासी और बनिया समुदाय को शामिल किए जाने की संभावना

भाजपा के एक विधायक ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। एलजी भाजपा के भावी मुख्यमंत्री के दावे को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजेंगे और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद एलजी नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही नए मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि नए मंत्रिमंडल में जाट, दलित, पूर्वांचली, सिख, उत्तराखंड प्रवासी और बनिया समुदाय के लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है।

19 Feb 2025, 11:33:11 AM IST

Delhi New CM Live : नए CM के नाम की घोषणा के बाद भाजपा विधायक एलजी वीके सक्सेना से मिलने राज निवास जाएंगे

भाजपा विधायकों के विधायक दल की बैठक बुधवार शाम 7 बजे शुरू होगी, जिसमें 48 नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। कम से कम तीन विधायकों ने बुधवार सुबह एचटी को बताया कि उन्हें बैठक के लिए शाम 6 बजे लुटियंस दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। तीन विधायकों ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा विधायक दल एलजी वीके सक्सेना से मिलने राज निवास जाएगा, जहां भावी मुख्यमंत्री अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

19 Feb 2025, 10:52:01 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली में 27 साल बाद साकार होगी 'राम राज्य' की कल्पना : रेखा गुप्ता

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। कल दिल्ली में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिस 'राम राज्य' की कल्पना की गई थी, 27 साल बाद उसका शपथ ग्रहण होगा। दिल्ली में हर कोई इसे बड़ी खुशी के साथ देखेगा।

19 Feb 2025, 10:46:24 AM IST

Delhi New CM Live : योगेंद्र चंदोलिया बोले- ‘आप’ को पता नहीं है कि बारात क्या होती है

दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय द्वारा भाजपा की आलोचना किए जाने पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बारात और मंडप का कोई विषय नहीं है। ‘आप’ को पता नहीं है कि बारात क्या होती है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। निर्णय करने में बहुत से लोगों की भूमिका होती है। 'आप' अपना नेता विपक्ष का नेता) चुनो, दूसरों को सलाह देने की आपको जरूरत नहीं है।

19 Feb 2025, 10:35:45 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली का सीएम चेहरा कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी : मोहन सिंह बिष्ट

विधायक और भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट कहा कि दिल्ली का सीएम चेहरा कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी। यह सच है कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता या कमल का फूल ही दिल्ली का सीएम होगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता सदन का सुचारू संचालन और सदन में दिल्ली के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी।

19 Feb 2025, 10:17:20 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली के नए सीएम कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल सुबह 10 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

19 Feb 2025, 09:33:31 AM IST

Delhi New CM Live : दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में हजारों लोगों के लेंगे हिस्सा

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नेताओं, साधु-संतों और कारोबारियों समेत हजारों लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

19 Feb 2025, 08:39:07 AM IST

Delhi New CM Live Updates : दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री ले सकते हैं शपथ

दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने वालों के नामों का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा।

19 Feb 2025, 08:22:17 AM IST

Delhi New CM Live Updates : दिल्ली का नया सीएम चुनने को शाम 7 बजे होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

27 लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय हो जागा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नए मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान में कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव और दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।