Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़haryana assembly electio bjp leader navin goyal left party due to ticket denial

हरियाणा में भाजपा नेताओं का इस्तीफा जारी, गुरुग्राम से नहीं मिला टिकट तो 50 ने एक साथ छोड़ दी पार्टी

  • हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद से नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। अब गुरुग्राम से टिकट ना मिलने पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्रामThu, 5 Sep 2024 09:48 AM
share Share

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ चुकी है। पहली लिस्ट आने के बाद से ही कई नेताओं ने बगावती तेवर अपना लिया है। इस दौरान कई नेताओं ने इस्तीफा भी दे दिया है। गुरुवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने 50 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोयल गुरुग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की मांग कर रहे थे।

अब क्या है प्लान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट आने का बाद से ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच गुरुग्राम विधानसभा सीट के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। यहां से भाजपा ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया है। भाजपा की लिस्ट आने के बाद गुरुग्राम विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए बैठे व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल को झटका लगा और उन्होंने पार्टी के 50 से ज्यादा पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ ही नवीन गोयल ने बगावत का ऐलान करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। लिस्ट आने के बाद से ही हरियाणा भाजपा में हलचल सी मच गई है। गुरुवार को गुरुग्राम के पचास नेताओं के अलावा हरियाणा सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने की वजह के कारण मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिए हैं। बता दें कि भाजपा ने शुक्रवार को जारी लिस्ट में 9 विधायकों का टिकट काट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की लडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से मैदान में उतारा गया है। ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला और कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी से टिकट मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें