इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की तरफ से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता के साथ ही SC और ST (अत्याचार निवारण) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज कर ली।
गुरुग्राम पुलिस ने कड़िया गिरोह की 8 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को राजीव नगर, सेक्टर-12 इलाके से इन आठों आरोपी महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे आदमी को पकड़ा है, जिसने बच्चों के टैटू स्टिकर के रूप में ड्रग्स मंगवाया था। इसके लिए उसने क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट की थी। यह ड्रग्स गुरुग्राम में होने वाली पार्टियों में बांटी जानी थी।
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र लगभग तैयार कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के अनुसार संकल्प पत्र को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल से 24 फरवरी को जारी करेंगे।
सोहना के पुलिस आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर की एक अदालत में भी पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'
गुरुग्राम में भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी निकाय चुनाव का गणित बिगाड़ सकते हैं। यह बागी प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने ही पार्टी से किनारा करते हुए निर्दलीय के तौर अपना नामांकन दाखिल किया है।
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने पार्षदों और मेयर के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में अब नगर निगम चुनाव जोर पकड़ने लगा है। 17 फरवरी को नामांकन करने का आखिरी दिन है। इसके बाद सभी संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में चुनावी प्रचार में जुट जाएंगे।
यातायात जाम खत्म करने के लिए मिलेनियम सिटी की करीब 20 मुख्य सड़कों के किनारे पार्किंग बनाने की तैयारी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के आदेश पर यातायात पुलिस और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को गुरुग्राम नगर निगम के 36 वार्ड में अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मौजूदा महापौर मधु आजाद, उप-महापौर सुनीता यादव सहित 18 मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए।
Gurugram municipal corporation elections: भाजपा ने गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव के लिए सभी 36 वार्डों के पार्षद और मेयर के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों में कई नए चेहरे शामिल हैं।