Notification Icon

शालीमार गार्डन में निकाली गई कलश यात्रा

ट्रांस हिंडन। संवाददाता। शालीमार गार्डन के जवाहर पार्क में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए। वॉर्ड-37 के पार्षद सरदार सिंह भाटी ने श्रीमद् भागवत कथा का...

हिन्दुस्तान टीम गाज़ियाबादFri, 23 Nov 2018 02:01 PM
share Share

ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन के जवाहर पार्क में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए। वॉर्ड-37 के पार्षद सरदार सिंह भाटी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा सुबह करीब करीब 9 बजे से शुरू हुई। कलश यात्रा जवाहर पार्क से शालीमार गार्डन, शहीद नगर से होकर मां भगवती दुर्गा मंदिर की गली नंबर-4 में संपन्न हुई। 30 नवम्बर को हवन व भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। इस दौरान रवि भाटी, कालीचरण, मेघानंद पंडित, रामजीवन सिंह, सोमनाथ सिंह, एसके शर्मा, मोनू राघव, दीपक, शिवम चौधरी, मीनू शर्मा, कमला, राजू गुप्ता, संगीता, राखी शर्मा, पूनम, गीता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें