Ghaziabad Municipal Corporation Executive Members Term Ends on June 16 छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad Municipal Corporation Executive Members Term Ends on June 16

छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा

गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। इसके बाद नए सदस्यों का चुनाव होगा। पिछले चुनाव में भाजपा के नौ और विपक्ष के तीन सदस्य बने थे। कार्यकाल खत्म होने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 13 May 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इसके बाद फिर से छह सदस्य चुने जाएंगे। हालांकि, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव अभी नहीं हो सका है। निगम में विभिन्न दलों के पार्षदों की संख्या के हिसाब से 12 सदस्य चुने जाते हैं। दो वर्ष पहले हुए कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के नौ और विपक्ष के तीन पार्षद कार्यकारिणी सदस्य बने थे। सदस्यों का कार्यकाल दो साल के लिए होता है, लेकिन इनमें से छह सदस्यों को पर्ची सिस्टम से एक वर्ष बाद ही बाहर कर दिया जाता है। उनके स्थान पर छह नए सदस्यों का चयन होता है।

पिछले साल जुलाई में भाजपा के राजीव शर्मा, राजकुमार भाटी, गौरव सोलंकी, रेखा गोस्वामी और विपथ के आदिल मलिक धीरेंद्र यादव कार्यकारिणी से बाहर हो गए थे। इनके स्थान पर भाजपा के नरेश भाटी, अमित त्यागी, पूनम सिंह, नीरज गोयल और राजीव शर्मा के अलावा निर्दलीय नरेश जाटव नए सदस्य चुने गए थे। 16 जून को भाजपा के प्रवीण चौधरी, मनोज त्यागी, शीतल देओल, यशपाल पहलवान और रामनिवास बंसल तथा कांग्रेस के अजय शर्मा के कार्यकाल को दो वर्ष का समय पूरा हो जाएगा। ऐसे में इन सभी का कार्यकारिणी से बाहर जाना तय है। वहीं कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।