Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Gangster Joginder Gyong, accused of 5 murders, arrested. deported from Philippines to India

इंटरनेशनल गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग अरेस्ट: 5 मर्डर का आरोपी फिलीपींस से किया गया डिपोर्ट

  • वह काफी लंबे समय से विदेश में बैठकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जोगिंदर एक कुख्यात गैंगस्टर है। वह 15 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
इंटरनेशनल गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग अरेस्ट: 5 मर्डर का आरोपी फिलीपींस से किया गया डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर को फिलीपींस से भारत डिपोर्ट किया गया है। वह काफी लंबे समय से विदेश में बैठकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जोगिंदर एक कुख्यात गैंगस्टर है। वह 15 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। उसके ऊपर 5 मर्डर का भी आरोप है।

जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला एक कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या और फिरोती के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हरियाणा के कैथल में 16 मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि यह हरियाणा पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है। दिसंबर 2017 में पानीपत में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान जयदेव नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कैथल पुलिस ने इसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में दूल्हे ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर लगाए ठुमके, फिर हुआ ऐसा

इसके बाद बीते साल जुलाई में फिलीपींस की ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे भारत लाने की प्रक्रिया चल रही थी। भारत में पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देने के दौरान जोगिंदर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा इसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

जोगिंदर का बड़ा भाई सुरेंद्र ग्योंग साल 2018 में करनाल के राहड़ा गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इसके बाद जोगिंदर ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए करनाल के जयदेव शर्मा की हत्या कर दी थी। वह फिलीपींस से पहले अफ्रीका भी भागकर गया था। साल 2006 में कैथल के एक व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा की उसने हत्या की थी। इसके बाद वह भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था, जहां से साल 2007 में अरेस्ट करके भारत लाया गया था।

ये भी पढ़ें:...तो भाजपा जीत जाएगी; कांग्रेस समर्थकों से अरविंद केजरीवाल की क्या अपील
ये भी पढ़ें:वोट खराब नहीं करना है; कांग्रेस का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने साधा निशाना
अगला लेखऐप पर पढ़ें