Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam temperature rising strong winds cloudy sky imd weather report

Delhi Weather: दिल्ली में आसमान बरसा रहा आग, गुरुवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; 10 अप्रैल तक का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 4 April 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में आसमान बरसा रहा आग, गुरुवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; 10 अप्रैल तक का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। राजधानी के रिज इलाके में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सफदरजंग सहित कुछ अन्य जगहों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

राजधानी में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री रहने का अनुमान है।

7 अप्रैल तक नहीं चलेगी लू

दिल्ली में गर्मी तेवर दिखा रही है। तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल उमस या लू की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, लू को उस स्थिति को कहते हैं जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो। तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस को छूने और सामान्य सीमा से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने पर लू की चेतावनी जारी की जाएगी। सात अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 16 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शनिवार को 41 की रफ्तार से हवा चलेगी और बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को आंशिक तौर पर बादल दिख सकते हैं। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके 40 डिग्री पर पहुंतने के आसार हैं। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक तेज चमकदार सूरज निकलेगा। इस दौरान तापमान के 41-42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें