Delhi Weather: दिल्ली में भयंकर कोहरे का येलो अलर्ट, आज फिर हो सकती है बारिश; अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather: दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी सुबह शाम कोहरा और धुंध की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग के अनुसार बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक राजधानी के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Delhi Weather: दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी सुबह शाम कोहरा और धुंध की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। 17 से 19 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक राजधानी के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई और रात 11.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र में 3.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य था जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी में नमी का स्तर न्यूनतम 100 फीसदी तथा अधिकतम 61 फीसदी दर्ज किया गया।
21 जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इससे दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में ठंड और बढ़ सकती है। आईएमडी ने शनिवार सुबह भी स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर भारत में शीत लहर जैसी स्थिति के बीच आईएमडी ने 21 जनवरी को दिल्ली में शाम और रात में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
अगले सात दिनों का हाल
मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम रह सकता है।
ग्रैप -4 के प्रतिबंध हटाए
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र की समिति ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच गुरुवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत लगाए प्रतिबंध को हटा दिये। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। ये प्रतिबंध बुधवार को लगाए गए थे, क्योंकि हल्की हवाएं, कम तापमान और धुंध की स्थिति के कारण क्षेत्र में प्रदूषक जमा हो गए थे तथा कल शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 396 तक पहुंच गया था।