Delhi Election Result Live: AAP की हार नहीं हाहाकार, दिल्ली में अब भाजपा सरकार; कौन कहां जीता
दिल्ली में इस बार सभी 70 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली है।

दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका सस्पेंस अब खत्म होने लगा है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम आतिशी भी अपनी सीट पर पीछे हैं। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली है। यहां हम आपको नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, ग्रेटर कैलास, बाबरपुर, चांदनी चौक, मुंडका, बवाना, महरौली, नजफगढ़, बिजवासन समेत सभी 70 सीटों का पल-पल का अपडेट दे रहे हैं।
Delhi Election Result Live Updates:
Delhi Election Result Live 11:45 केजरीवाल और सिसोदिया फिर पीछे
आम आदमी पार्टी के दो सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live 11:45 भाजपा 44 सीटों पर आगे, आप को 26 पर बढ़त
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है तो आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Delhi Election Result Live 11:35 मुस्तफाबाद सीट पर प्रचंड जीत की तरफ बढी भाजपा
मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। 9 राउंड की गिनती के बाद वह 40 हजार से अधिक वोट से आगे निकल चुके हैं। गौरतलब है कि मुस्तफाबाद सीट पर ही दिल्ली में सबसे अधिक वोटिंग हुई है।
Delhi Election Result Live 10:30 अरविंदर सिंह लवली, रविंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र नगर में भी भाजपा आगे
गांधीनगर सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद अरविंदर सिंह लवली 1363 वोट से आगे चल रहे हैं। बवाना से भाजपा के रविंदर इंद्रराज सिंह 14 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी पांच राउंड की गिनती के बाद करीब 12 हजार वोट की बढ़त ले चुके हैं। उनके खिलाफ इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को उतारा था। कस्तूरबा नगर में भाजपा के नीरज बैसोया बुराड़ी में आम आदमी पार्टी के संजीव झा बढ़त बनाए हुए हैं। राजेंद्र नगर में भाजपा आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live 10:16 सौरभ भारद्वाज और आतिशी की सीट फंसी
ग्रेटर कैलास में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज पिछड़ गए हैं। वह भाजपा की शिखा राय से 2583 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं। तीसरे राउंड में रमेश बिधूड़ी 1 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया 2600 वोट से आगे निकल गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी दूसरे राउंड में बढ़त बना ली वह पहले राउंड में प्रवेश वर्मा से पीछे थे।
Delhi Election Result Live 10:05 38 सीटों पर आगे भाजपा, 27 पर AAP
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 38 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे थे। अब दोनों नेता अपनी अपनी सीट पर बढ़त बना चुके हैं।
Delhi Election Result Live 9:43- इन सीटों पर आगे चल रही है AAP
चुनाव आयोग के मुताबिक इन सीटों पर आगे चल रही है AAP- तिमारपुर, सुल्तानपुर माजरा, रोहिणी, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, तिलक नगर, महरौली, देवली, अंबेडकर नगर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, बाबारपुर
Delhi Election Result Live 9:39- चुनाव आयोग के मुताबिक 34 सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 34 सीटों पर आगे है तो आम आदमी पार्टी को 14 सीटों पर बढ़त।
Delhi Election Result Live 9:23-भाजपा इन 15 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा इन 15 सीटों पर बढ़त बना चुकी है- बवाना, किराड़ी, त्रिनगर, बल्लीमारान, मादीपुर, द्वारका, नजफगढ़, पालम, कस्तूरबा नगर, आरके पुरम, छतरपुर, संगम विहार, विश्वास नगर, शाहदरा, करावल नगर
Delhi Election Result Live 9:12- 1400 वोट से आगे निकले मनीष चौधरी
मनीष चौधरी ओखला सीट पर 1400 हजार वोट से आगे चल रही है। यहां एआईएमआईएम ने शिफा उर रहमान को उतारा था और आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान और कांग्रेस की अरीबा खान के बीच मुस्लिम वोट बंटने का अनुमान लगाया जा रहा था।
Delhi Election Result Live 9:05- चुनाव आयोग के मुताबिक 3 सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक संगम विहार, विश्वास नगर और शाहदरा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live 9:00- किस सीट पर कौन आगे
नरेला से आम आदमी पार्टी के शरद कुमार आगे चल रहे हैं। बुराड़ी सीट पर संजीव झा को बढ़त मिल चुकी है। तिमारपुर से आप के सुरिंदर पाल सिंह आगे हैं। आदर्श नगर से भाजपा के राज कुमार भाटिया, बादली से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव, रिठाला से कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live 8:52- 37 सीटों पर भाजपा आगे
70 में से 64 सीटों के रुझान आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है तो भारतीय जनता पार्टी 38 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। कांग्रेस 01 सीट पर आगे है।
Delhi Election Result Live 8:46- रुझानों में भाजपा को बहुमत
60 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में भाजपा बहुमत के पार चली गई है। 37 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 22 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live 8:42- ECI के मुताबिक 6 सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक अभी 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे। विस्वास नगर, शाहदरा, कालकाजी में भाजपा आगे।
Delhi Election Result Live 8:42-ओखला में आगे निकले मनीष चौधरी
मुस्लिम बहुल सीट ओखला में भी भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live 8:38- बादली सीट पर कांग्रेस आगे
बादली सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अभी तक महज एक सीट पर आगे है।
Delhi Election Result Live 8:37- पोस्टल बैलेट में कांटे की टक्कर, अब खुल रहे EVM।
पोस्टल बैलेट की गितनी में कांटे की टक्कर दिखी। अब ईवीएम खुलने लगे हैं।
Delhi Election Result Live 8:36 पोस्टल बैलेट की गिनती में कांटे की टक्कर
37 सीटों के रुझान आगे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा में बराबरी हो गई है। दोनों दल 18-18 सीटों पर आगे। एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live 8:33- केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी पीछे
दिल्ली में 31 सीटों के रुझान आ चुके हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी तीनों पीछे चल रहे हैं। 13 सीटों पर आप, 17 पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live 8:20 AM- भाजपा की सरकार बनेगी- सचदेवा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- पिछले एक डेढ़ साल से हम लोगों ने केजरीवाल को मुद्दों से भागने नहीं दिया। हम लोगों ने सड़क, सीवर, पानी की बात की। वह हर मुद्दे पर माफी मांगते नजर आए। उन्होंने भटकाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं बता पाए कि 10 साल में क्या कर पाए। इसका फैसला आज दिल्ली जनता आज देने जा रही है। भाजपा की सरकार बनेगी।
Delhi Election Result Live 8:16 AM- भाजपा को 10 सीटों पर बढ़त
अभी तक 14 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है तो आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं।
Delhi Election Result Live 8:12 AM- भाजपा ने शुरुआत से बढ़त बना ली है
6 सीटों पर भाजपा आगे है और 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल है।
Delhi Election Result Live 8:10 AM- पहला रुझान भाजपा के पक्ष में
दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया है। भाजपा ने एक सीट पर बढ़त बना ली है।
Delhi Election Result Live 8:07 AM- पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती चल रही है
दिल्ली के सभी 70 सीटों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिए वोट करते हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के नतीजे सामने आएंगे।
Delhi Election Result Live 8:00 AM वोटों की गिनती शुरू हो गई है
वोटों की गिनती सभी 70 सीटों पर शुरू हो गई है। कुछ ही पल में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 19 मतगणना केंद्रों पर वोट गिने जा रहे हैं।
Delhi Election Result Live 7:52 AM- सिसोदिया ने कहा- आप की बनेगी सरकार
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- जनता ने अपना फैसला सुना दिया है कुछ ही देर में वह सामने आएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
Delhi Election Result Live 7:41 AM आप ने कांग्रेस को बहुत नुकसान पहुंचाया- अलका लांबा
कांग्रेस को किसी ने नुकसान किया है तो है आम आदमी पार्टी। भाजपा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कांग्रेस पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब हमारे समर्थक वापस आ रहे हैं तो यह उनकी कमजोरी और हमारी ताकत है।
Delhi Election Result Live 7:39 AM- सीएम आतिशी ने जताया भरोसा- केजरीवाल की सरकार बनेगी
अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। बहुमत से सरकार बनेगी। शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। आम आदमी पार्टी का इतिहास देखिए, जब हमने शुरुआत की थी हमारे पास कुछ नहीं था। ना पैसा था, ना बाहुबल, लेकिन दिल्ली के लोगों का प्यार था कि हम यहां तक पहुंच। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्लीवालों का प्यार और ऊपर वाले का आशीर्वाद बना रहेगा।
Delhi Election Result Live 7:30 AM- 19 काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती
दिल्ली में 19 काउंटिंग सेंटर्स पर सभी 70 सीटों के मत गिने जाएंगे। सभी काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।