Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Controversy erupts over tweets related to Delhi stampede, AAP attacks LG edited post

दिल्ली भगदड़ से जुड़े ट्वीट पर भड़का विवाद; LG सक्सेना के एडिट किए पोस्ट पर आप ने बोला हमला

  • एलजी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें यात्रियों की मौत होने की बात स्वीकारी गई थी। मगर इसे बाद में एडिट कर दिया गया। इस मामले में आप समेत विपक्ष हमलावर हुआ है। जानिए क्या है इस पोस्ट में।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली भगदड़ से जुड़े ट्वीट पर भड़का विवाद; LG सक्सेना के एडिट किए पोस्ट पर आप ने बोला हमला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हादसे के बाद एलजी वीके सक्सेना द्वारा की गई पोस्ट पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। एलजी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें यात्रियों की मौत होने की बात स्वीकारी गई थी। मगर इसे बाद में एडिट कर दिया गया। इस मामले को आम आदमी पार्टी ने उठाया और एलजी को जिम्मेदारियों से भागने वाला करार दे दिया। आइए जानते हैं उन पोस्ट में क्या था और आप ने क्या आरोप लगाए।

एक्स पोस्ट में मौतों की बात से किया किनारा

शुरूआती पोस्ट में एलजी ने लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ और अव्यवस्था के कारण जान-माल की हानि और लोगों घायल हुए हैं। ऐसा लिखते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। हालांकि इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने इस पोस्ट में फेरबदल(एडिट के जरिए) कर दिया। इसके बाद की पोस्ट में मौतों की बात को हटा दिया गया। साथ ही पोस्ट की भाषा भी बेहद नरम रखी गई। इसके दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।

ये भी पढ़ें:गम, गुस्सा और आंसू; नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की दर्दनाक तस्वीरें

एलजी पर लगा पोस्ट एडिट करने का आरोप

इस तरह आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एलजी सक्सेना द्वारा की गई दोनों पोस्ट का स्क्रीन शॉट लगाया गया। इसमें एडिट की टाइमिंग भी हाईलाइट की गई। आप द्वारा की गई पोस्ट के मुताबिक लाइव हिन्दुस्तान ने एलजी वीके सक्सेना की पोस्ट पर जाकर देखा तो वहां एडिट टाइम 12:24 AM दिया गया था। एडिट के बाद की मौजूदा पोस्ट में लिखी बात।

एडिटिंग के बाद क्या लिखा है पोस्ट में

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर मौजूद रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं।

पोस्ट को एडिट करने की बात सामने आते ही एलजी और सरकार की आलोचनाएं होने लगीं। दोनों ही लोगों पर आपदा की भयाभयता को कम दिखाने के आरोप लगने लगे। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की केंद्र सरकार और एलजी द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाला बताया। आप ने एलजी की पोस्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार और एलजी पर ये सवाल उठाते हुए हमला बोला।

आप ने लगाया जिम्मेदारी से भागने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने लिखा कि ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के LG वीके सक्सेना हैं। BJP की केंद्र सरकार और इनके ऊपर दिल्ली के करोड़ों लोगों के सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी से भागने में ये कितने माहिर हैं, इसका सबूत इनका यह ट्वीट है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद इन्होंने पहले अपने ट्वीट में भगदड़ और यात्रियों के मौत होने की बात स्वीकारी की।

एडिटिंग को बताया नाकामी का शर्मनाक नमूना

इसके बाद अपने आकाओं को बचाने के लिए इन्होंने अपना ट्वीट ही एडिट कर दिया और इसमें यात्रियों के मौत होने की बात ही हटा दी। 15 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई और केंद्र सरकार-LG दुख जताना तो दूर, इसे स्वीकार तक नहीं कर रहे हैं। इनकी नाकामी का इससे शर्मनाक नमूना और कुछ नहीं हो सकता है।

आपको बता दें कि आप के अलावा अन्य दलों ने भी इस एडिट की गई पोस्ट को शेयर करते हुए सवाल उठाए। शिवसेना(UBT) एमपी प्रियंका चतुर्वेदी ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा रेलवे अधिकारियों के पोस्ट के साथ साझा किया तथा अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठाया।

ये भी पढ़ें:सीढ़ी पर एक यात्री फिसला और…; नई दिल्ली स्टेशन पर कैसे मची भगदड़, रेलवे ने बताया
ये भी पढ़ें:‘छिपाने की कोशिश कर रही भाजपा, यह 2 काम करे सरकार’; नई दिल्ली भगदड़ पर ओवैसी
ये भी पढ़ें:कैसे भीड़ हो गई बेकाबू? CCTV से पता लगा रही दिल्ली पुलिस, अबतक क्या पता चला
अगला लेखऐप पर पढ़ें