Hindi Newsएनसीआर न्यूज़congress winning seats 8 exit polls prediction in delhi election 2025

दिल्ली में कितनी सीटें जीत रही है कांग्रेस, इन 8 EXIT Polls में क्या अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद अब एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुमानों में इस बार जहां दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा सरकार बनती दिख रहा है। वहीं, सभी एग्जिट पोल्स में पिछले दो बार की तरह कांग्रेस की हालत इस बार भी खराब ही दिख रही है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में कितनी सीटें जीत रही है कांग्रेस, इन 8 EXIT Polls में क्या अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुमानों में इस बार जहां दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सरकार बनती दिख रहा है। वहीं, सभी एग्जिट पोल्स में पिछले दो बार की तरह कांग्रेस की हालत इस बार भी खराब ही दिख रही है। एक-दो नहीं बल्कि आठ एग्जिट पोल्स के अनुमानों में कांग्रेस की यही स्थिति है। अधिकतर एग्जिट पोल्स के अनुमानों की मानें तो आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई इस बार तय है।

किस एग्जिट पोल में कांग्रेस का कैसा हाल

सभी एग्जिट पोल्स को देखें तो JVC के एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं MATRIZE के एग्जिट पोल में महज 0-1 सीट, P-MARQ के एग्जिट पोल में भी 0-1, NDTV People Pulse के एग्जिट पोल में 0, Chanakya के एग्जिट पोल में सबसे अधिक 2-3, NDTV People Insight के एग्जिट पोल में 0-2, TV9 DV Research के एग्जिट पोल में भी 0 और MIND BRINK के एग्जिट पोल में 0-1 सीट मिलने का ही अनुमान है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में BJP-AAP में कांटे का मुकाबला, MATRIZE के एग्जिट पोल में कौन आगे
किसका एग्जिट पोलभाजपा+आपकांग्रेस
JVC Exit Poll39-4522-31 0-2
MATRIZE Exit Poll35-40 32-370-1
P-Marq Exit Poll39-49 21-31 0-1
NDTV People Pulse51-60 10-19 0-0
Chankya39-44 25-28 2-3
NDTV People Insight40-44 24-290-2
TV9 DV Research 36-44 26-34 0-0
Mind Brink21-25 44-50 0-1

दिल्ली में 2013 पहली बार कांग्रेस ने बनवाई थी ‘आप’ की सरकार

दिल्ली में 28 दिसंबर 2013 आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी। अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीट जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। इस चुनाव में 8 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते 2015 में दिल्ली में मध्यावधि चुनाव कराए गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतों पर दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं और कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई थी। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी ‘आप’ ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी और भाजपा महज को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस लगातार दूसरी बार फिर से 0 पर ही रह गई थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें