Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Beware of the phone snatchers gang in Delhi 5 victimcs in 14 hours

14 घंटे और पांच शिकार; दिल्ली में फोन छीनने वाली गैंग से सावधान, धड़ाधड़ लोगों को बना रही निशाना

जिन पांच लोगों को शिकार बनाया गया उनमें से दो पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस को शक है कि इन दोनों मामलों में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 Sep 2024 05:18 AM
share Share

दिल्ली में अपराधियों के हौसले किस तरह बुलंद होते जा रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में दिल्ली के मयूर विहार से सामने आए एक के बाद एक पांच वारदाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन सभी वारदातों को 2 किलोमीटर के दायरे में अंजाम दिया गया है। फोन छीनने वाली गैंग ने मयूर विहार में पांच लोगों को अपना शिकार बनाया जिनमें से दो लोगों को चाकू भी घोंपा दिया। मयूर विहार पुलिस स्टेशन में पांचों मामलों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच कर रहे हैं और कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

पहली घटना एक सितंबर को उस वक्त हुई जब एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी 52 साल के राम सेवक सिंह मयूर विहार फेज वन में उत्तरा गुरुवायुरप्पन मंदिर गए थे। वह सड़क पर खड़े होकर अपना फोन चेक कर रहे थे तभी चिल्ली की ओर से रेड कलर की बाइक पर दो युवक आए और राम सेवक सिंह के हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। उसी जिन रात को एक अन्य शख्स को शिकार बनाया गया। रात करीब 9.46 पर राहुल नाम का 21 साल का लड़का ई-रिक्शा से घर लौट रहा था और फोन पर अपने दोस्त से बात कर कर रहा था। उसी दौरान काली स्कूटी पर दो लड़के आए और पीछे बैठे लड़के ने राहुल के हाथ से ऱोन छीन लिया। आरोपी फोन छीनकर भागने वाले थे कि राहुल ने उनका पीछा किया और स्कूटी को पकड़ लिया। इससे दोनों आरोपी नीचे गिर गए। एक आरोपी फोन लेकर वहां से भाग गया जबकि दूसरे आरोपी को लोगों ने पकड़ कर खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

तीसरी मामले में एक वकील के हाथ से फोन छीना गया। दरअसल एक मीटिंग के लिए दिल्ली आए वकील अवनिंदर परिहार मयूर विहार जिला केंद्र के पास एक होटल में ठहरे थे। रात के खाने के बाद, वह होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी काला हेलमेट पहने एक व्यक्ति अचानक बाइक पर आया और उनका फोन छीन लिया। चौथी घटना 2 सितंबर को लगभग सुबह 12.10 बजे हुई। 28 साल के प्रवेश हाड खाना खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला थे, तभी तीन लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनमें से एक ने उन्हें पीछे से चाकू मार दिया। जैसे ही वह गिरे, संदिग्ध उनका फोन लेकर भाग गए।

पांचवीं घटना 2 सितंबर को सुबह 6.20 बजे के आसपास हुई। 24 साल का विनीत नाम का युवक जिम जाने के लिए अपनी बाइक पर घर से निकला था। वह अपने घर से बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर था जब बाइक पर तीन लोग उसके पास आए और उसका फोन छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया और उसका मोबा लेकर भाग गए। उसकी चीख सुनकर, विनीत के पिता अपने बेटे की मदद के लिए दौड़े और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस को शक है कि दोनों चाकूबाजियों की घटना में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है जो पांच घंटे के अंतराल पर हुई थीं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें