Hindi Newsएनसीआर न्यूज़according to adr report 71 per cent of newly sworn in Delhi ministers face criminal cases

दिल्ली की नई CM समेत 5 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस, दो मंत्री अरबपति; ADR की रिपोर्ट में और क्या-क्या

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अपने 6 मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से मुख्यमंत्री समेत 5 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की नई CM समेत 5 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस, दो मंत्री अरबपति; ADR की रिपोर्ट में और क्या-क्या

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अपने 6 मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से मुख्यमंत्री समेत 5 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चुनाव अधिकार निकाय ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’(एडीआर) के अनुसार, दिल्ली में शपथ लेने वाले मंत्रियों में से मुख्यमंत्री सहित पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से दो मंत्री अरबपति हैं।

एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह निष्कर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इन मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत हलफनामों पर आधारित है। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, सात में से पांच मंत्रियों (71 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो मंत्री (29 प्रतिशत) अरबपति हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से एक मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। वहीं पैसे के लिहाज से दिल्ली सरकार के कैबिनेट के दो मंत्री अरबपति हैं।

सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से मनजिंदर सिंह सिरसा हैं। उनकी संपत्ति 248.85 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से कपिल मिश्रा हैं, जिनकी संपत्ति 1.06 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें:दिन-रात एक कर दूंगी; शपथ के बाद दिल्लीवालों से नई CM रेखा गुप्ता का वादा
ये भी पढ़ें:2 साल पहले रेखा गुप्ता के हाथ नहीं आई 'छोटी सरकार', अब मिल गया दिल्ली दरबार
ये भी पढ़ें:बधाई दी, खुशी जाहिर की और फिर पैसों वाली डिमांड, रेखा गुप्ता की शपथ के बाद आतिशी

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट में इन सभी की देनदारियों का जिक्र भी किया गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्वाचित प्रवेश साहिब सिंह पर सबसे अधिक 74.36 करोड़ रुपए की देनदारियां हैं।

रिपार्ट के अनुसार, छह मंत्रियों (86 प्रतिशत) ने स्नातक स्तर या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता घोषित की है, जबकि एक मंत्री ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।उम्र के मामले में पांच मंत्री (71 प्रतिशत) 41 से 50 वर्ष के हैं, जबकि शेष दो (29 प्रतिशत) मंत्रियों की उम्र 51 से 60 वर्ष के बीच है। मंत्रिमंडल में केवल एक महिला मंत्री हैं, जो खुद मुख्यमंत्री हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें