Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Vande Bharat Updates Mumbai Kolhapur Vande Bharat Ka Kiraya Routs and Details

Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, मुंबई को जल्द मिलेगी सातवीं वंदे भारत; किस रूट पर भरेगी फर्राटा

  • Vande Bharat News: जल्द ही मुंबई को सातवीं वंदे भारत मिलने जा रही है। यह ट्रेन मुंबई-पुणे-कोल्हापुर रूट पर चलाई जाएगी।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 14 Sep 2024 10:34 AM
share Share

Vande Bharat Updates: देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जी हां, मुंबई वालों को एक और वंदे भारत मिलने जा रही है। मुंबई में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई-पुणे-कोल्हापुर रूट पर चलाई जाएगी। इससे पहले मुंबई से पुणे के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे-सोलापुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है।

जल्द शुरू की जाएगी मुंबई-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही मुंबई से चलनी वाली सातवीं वंदे भारत का आगाज किया जाएगा। यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों सुखद यात्रा का अनुभव देगी बल्कि मुंबई, पुणे और कोल्हापुर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी। सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, "फिलहाल मुंबई और कोल्हापुर के बीच सबसे तेज ट्रेन महालक्ष्मी एक्सप्रेस है, जो 518 किलोमीटर की दूरी को करीब 10.30 घंटे में तय करती है।" महालक्ष्मी एक्सप्रेस की औसत गति 48.94 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी बेहतर गति और कम समय में गंतव्य तक पहुंचने की क्षमता के लिए जानी जाती है।

हालांकि, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस कब शुरू होगी यह अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि पुणे-मिरज लाइन के दोहरीकरण के बाद इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे यात्रा समय में भारी कमी की उम्मीद है। इस नई ट्रेन के शुरू होने के बाद, सेंट्रल रेलवे मुंबई से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा, जबकि वेस्टर्न रेलवे दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मुंबई से गुजरात के बीच चलाएगा। इन ट्रेनों में मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद रूट शामिल हैं।

लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

मुंबई-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत के चलने से महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या अब 11 हो जाएगी, जिसमें नागपुर और पुणे से चलने वाली मौजूदा ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा, जल्द ही नागपुर-सिकंदराबाद और पुणे-हुबली रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें