Hindi Newsदेश न्यूज़Strong protest against Digambar Jain sadhus in Assam CM Himanta vowed to protect

असम में दिगंबर जैन मुनियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CM हिमंत ने रक्षा करने की खाई कसम

  • Digambar Jain sadhus in Assam: असम के जोरहाट में दो दिगंबर मुनियों के जुलूस में शामिल होने पर कुछ लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
असम में दिगंबर जैन मुनियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CM हिमंत ने रक्षा करने की खाई कसम

असम के जोरहाट में दो दिगंबर जैन मुनियों के नेतृत्व में जैन समुदाय के लोगों ने धार्मिक यात्रा निकाली थी। शहर की मुख्य सड़कों से निकली इस धार्मिक यात्रा में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। लेकिन दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार मुनियों के नग्न होने पर शहर के लोगों के एक समूह ने इस रैली की तीखी आलोचना की और विरोध प्रदर्शन भी निकाला। इस घटना के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जैन समुदाय निकाली गई किसी भी धार्मिक यात्रा में अगर बाधा डालने का प्रयास किया गया तो उन असमाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

सीएम हिमंत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि जैन धर्म, अपने परम पूजनीय मुनियों के साथ अहिंसा, त्याग और निस्वार्थ भक्ति का प्रतीक है। उनकी पवित्र प्रथाओं को अगर किसी ने भी बाधित करने का प्रयास किया तो उन असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि असम हमेशा से धार्मिक सहिष्णुता को बनाए रखने के लिए दृढ़ है और करुणा और मानवता को मानता है। हम इन संदेशों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें:असम में दरिंदगी की इंतहा; दो बच्चों के सामने महिला का किया रेप, फेंका तेजाब
ये भी पढ़ें:अंबेडकर को उपद्रवी कहते थे नेहरू, संविधान सभा में नहीं चाहते थे: हिमंत सरमा

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नागालैंड के दीमापुर से दो जैन मुनि एक धार्मिक जुलूस के साथ जोरहाट के शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में आए हुए थे। उनका यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर भी निकला। अगले दिन यानि गुरुवार को इन संतों की दिगंबर परंपरा आधार पर नग्न होने का विरोध करते हुए लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जिला आयुक्त कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें