Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़why shashi tharoor fascinated on yogendra yadav lok sabha election 2024 prediction - India Hindi News

योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर ऐसा क्या अनुमान लगाया कि खुश हो गए शशि थरूर

योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अनुमान लगाया है कि भाजपा को 272 सीटें नहीं मिल पाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस 120 तक सीट मिलने की बात कही है। इस पर थरूर का रिएक्शन आया है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 May 2024 05:40 AM
share Share

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी राउंड का मतदान शनिवार को है। इसके बाद 4 जून को नतीजे आने वाले हैं। उससे पहले कई चुनावी विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी। योगेंद्र यादव भी कई बार रिजल्ट को लेकर अपना अनुमान जाहिर कर चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने नए सिरे से भविष्यवाणी की है। उनका नया अनुमान है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भाजपा 272 के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी, जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी है। योगेंद्र यादव के इस अनुमान पर शशि थरूर ने ट्वीट किया है और कहा कि यह आकर्षक और उत्साह बढ़ाने वाला है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने कहा था कि भाजपा शायद 250 के आंकड़े को भी पार न कर पाए और 230 तक ही गिर जाए। उन्होंने कहा कि ऐंटी-इनकम्बैंसी फैक्टर यदि असर दिखाता है तो यह स्थिति बन सकती है। इसके अलावा एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को 35 से 40 सीट ही मिलने की उम्मीद है। इस तरह संभावना है कि एनडीए शायद 272 सीटों के आंकड़े तक ही न पहुंचे। उनके इस अनुमान से उत्साहित शशि थरूर ने ट्वीट किया है और लिखा कि 'आने वाले समय दिलचस्प' होगा।

शशि थरूर ने लिखा, 'दिलचस्प है: योगेंद्र यादव ने अपने पिछले अनुमानों में सुधार किया है। अब उनका कहना है कि भाजपा निश्चित तौर पर 272 से पीछे रह जाएगी। उन्होंने करण थापर को बताया कि भाजपा 250 से नीचे रहेगी। लेकिन यही स्थिति बनी रही तो आंकड़ा 230 तक भी रह सकता है। इसके अलावा उनका अनुमान है कि एनडीए के दूसरे दल भी 35 से 40 सीट ही हासिल कर पाएंगे' इसका अर्थ है कि आने वाला समय दिलचस्प है। यही नहीं इसी इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने अनुमान लगाया था कि 2019 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वह 100 के आंकड़े को पार कर लेगी।

यादव बोले- 120 सीट तक भी जा सकती है कांग्रेस

यादव ने कहा था, 'कांग्रेस पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेगी। वे तब 52 पर रुक गए थे। मैं मानता हूं कि इस बार उसे 90 या 100 सीटें मिलेंगी। यही नहीं यदि भाजपा के खिलाफ जैसा गुस्सा दिख रहा है तो कांग्रेस का आंकड़ा 120 तक जा सकता है।' एक अन्य इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के लिए 260 सीटें हासिल करना मुश्किल होगा। यही नहीं उनका कहना था कि अपने दम पर 300 सीटें पार करना भाजपा के लिए असंभव होगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें