Hindi Newsदेश न्यूज़Passenger opens emergency door of IndiGo flight Probe ordered

यात्री ने खोल दिया था इंडिगो विमान का इमरजेंसी डोर, मामले की जांच में जुटी DGCA

विमान यात्राओं में चौंकाने वाली घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ताजा खुलासे के मुताबिक एक यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी डोर खोल दिया था। इससे हड़कंप मच गया था।

Deepak Mishra शोभित गुप्ता, हिंदुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीTue, 17 Jan 2023 11:32 AM
share Share

विमान यात्राओं में चौंकाने वाली घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ताजा खुलासे के मुताबिक एक यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी डोर खोल दिया था। यात्री द्वारा इस तरह दरवाजा खोलने से विमान में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद डीजीसीए ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना त्रिचुरापल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई थी। 

10 दिसंबर की घटना
बताया जाता है कि यह घटना 10 दिसंबर, 2022 की है। इंडिगो फ्लाइट 6ई 7339 चेन्नई से त्रिचुरापल्ली जा रही थी। बोर्डिंग प्रॉसेस के दौरान अचानक एक यात्री ने गलती से इमरजेंसी डोर खोल दिया। डीजीसीए द्वारा जारी बयान के मुताबिक घटना के बाद उक्त पैसेंजर ने इस कृत्य के लिए माफी भी मांग ली थी। स्टेटमेंट में यह भी बताया गया है कि इसके बाद स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर का पालन किया गया। इस घटना का ब्यौरा दर्ज किया गया था और एयरक्राफ्ट को मेंडेटरी इंजीनियरिंग जांच से भी गुजारा गया था। इसके चलते ही विमान की उड़ान में देरी भी हुई थी।

हाल में हो चुकी हैं कई घटनाएं
गौरतलब है कि हाल ही में विमान में कई तरह के हादसे सामने आए हैं। 14 जनवरी को इंडिगो की मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इमरजेंसी हालत में इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। असल में विमान में यात्रा कर रहे एक 60 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। यात्री को विमान से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा नवंबर 2022 में एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट के दौरान शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। बाद में उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके ऊपर केस चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें