Hindi Newsदेश न्यूज़Monsoon 2022: IMD Rainfall Alert Big Update UP Bihar Weather Update Today 23 October 2022 Mausam Barish Weather Forecast - India Hindi News

Weather Update: मॉनसून पर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, UP-बिहार के लिए खुशखबरी

IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, ''साउथ वेस्ट मॉनसून आज पूरी तरह से देश के बाकी हिस्सों से विदा हो गया है।'' दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश सामान्य से 6 फीसदी अधिक रही है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Oct 2022 11:14 AM
share Share

Weather Forecast, IMD Rainfall Alert, Monsoon Withdrawn: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने रविवार को बड़ी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि आज आखिरकार मॉनसून पूरे भारत से चला गया। इस साल सितंबर, अक्टूबर महीने में जबरदस्त बारिश देखने को मिली। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मॉनसून की 29 सितंबर को ही विदाई हो गई थी। वहीं, मॉनसून के आखिरी समय में हुई जबरदस्त बारिश ने उत्तर भारत के राज्यों को खुशखबरी दी है। यूपी-बिहार जैसे राज्यों में सितंबर-अक्टूबर की बारिश ने कमी को दूर करने में काफी मदद की।

आमतौर पर एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून का सीजन माना जाता है, लेकिन इस साल मॉनसून के बारिश अक्टूबर के शुरुआती दिनों में भी हुई। यूपी, बिहार, दिल्ली जैसे उत्तर भारत के राज्यों समेत देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि, बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा।

मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, ''साउथ वेस्ट मॉनसून आज (23 अक्टूबर) पूरी तरह से देश के बाकी हिस्सों से विदा हो गया है।'' इससे पहले, मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश सामान्य से 6 फीसदी अधिक रही और सितंबर में देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में हुई बारिश ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कमी को कम करने में मदद की।

जलवायु परिवर्तन के चलते मॉनसून में बदलाव!
आमतौर पर भारत में मॉनसून का सीजन जून महीने से सितंबर के बीच का होता है। इन चार महीनों में तेज बारिश होती है और फिर सितंबर के दूसरे हफ्ते तक मॉनसून की वापसी होनी शुरू हो जाती है। लेकिन जलवायु खतरों के चलते इसमें परिवर्तन आ चुका है। इस साल अक्टूबर महीने में भी जबरदस्त बारिश देखने को मिली, जिसके चलते अब मॉनसून के सीजन में बदलाव लाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें कम-से-कम 15 दिनों का बदलाव किया जा सकता है ताकि कृषि से जुड़ी तैयारियों में भी जरूरी बदलाव किया जा सके। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी पुणे इस पर अध्ययन कर रहा है व इनमें विचार आया है कि मॉनसून सीजन को 15 जून से 15 अक्तूबर तक घोषित किया जाए। अभी 1 जून से 30 सितंबर का होता है। आने वाले समय में इस पर चर्चा हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें