Hindi Newsदेश न्यूज़Know why delhi man wife and commit suicide inside Delhi IIT premises

IIT कॉम्प्लेक्स में फांसी के फंदे से लटके मिले पति-पत्नी और मां, जानें क्या थी वजह

आईआईटी दिल्ली कैंपस स्थित आवासीय परिसर के एक फ्लैट में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटा और बहू का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बॉयो-केमेस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट गुलशन ने...

नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाता Sun, 28 July 2019 09:20 AM
share Share

आईआईटी दिल्ली कैंपस स्थित आवासीय परिसर के एक फ्लैट में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटा और बहू का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बॉयो-केमेस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट गुलशन ने 20 फरवरी को नारायणा निवासी सुनीता से शादी की थी। शादी के पांच माह बाद ही दोनों के झगड़े इस कदर बढ़ गए थे कि 9 जुलाई को सुनीता ने अपने पति और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। शिकायत के 17 दिन बाद ही गुलशन का पूरा परिवार खत्म हो गया।

दोनों की मौत के बाद अब हादसे की सच्चाई बताने के लिए कोई नहीं बचा हैं। जबकि सुनीता के परिजनों ने बताया कि सुनीता और गुलशन दोनों झगड़े के बाद सहमति से साथ रहने के बात कहकर घर गए थे।

पुलिस तक पहुंचे घर के झगड़े : सुनीता के परिजनों का आरोप है कि 9 जुलाई को सुनीता को उसके पति और सास ने पीट-पीट कर घर से भगा दिया थ। वहां से वह मायके आ गई। घर आकर उसने परिजनों को बताया कि गुलशन उसके साथ मारपीट करता है। दोनों का छोटी छोटी बातों पर झगड़ा होता था। परिजनों ने बताया कि कई बार गुलशन ने खाने की बात पर झगड़ा किया और उसके बाद सुनीता के साथ मारपीट की। दोनों के बीच कई बार गुलशन की मां कांता देवी को लेकर भी झगड़ा हुआ था। झगड़े बढ़ने के चलते ही सुनीता के मायके पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी थी।.

दूसरी शादी थी : परिजनों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि गुलशन और सुनीता ने 20 फरवरी 2019 को शादी की थी। दोनों की शादी सुनीता के नजफगढ़ में रहने वाले एक रिश्तेदार ने करवाई थी। दोनों की पहले भी शादी हो चुकी थी। लेकिन दोनों की पहली शादी कामयाब नहीं रही और दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी से दोनों को कोई बच्चा नहीं था। तलाश के कई साल बाद दोनों की शादी हुई थी।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें