Hindi Newsदेश न्यूज़indigi flight emergency landing on delhi airport after one engine failure - India Hindi News

रास्ते में फेल हो गया विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले विमान का इंजन रास्ते में फेल हो गया। इस वजह से विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौट आया और सुरक्षित लैंडिंग की।

Ankit Ojha एजेंसियां, नई दिल्लीSun, 11 June 2023 02:44 AM
share Share

दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो कि विमान महज एक घंटे के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लौट आया। इंजन फेल्योर की वजह से विमान ने रात करीब 10 बजकर 39 मिनट पर इमर्जेंसी लैंडिंग की। एयरबस 6E-2789 ने रात करीब 9 बजकर 46 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसमें 230 लोग सवार थे। 

थोड़ी देर बाद ही एक इंजन फेल हो गया और विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट प लौट आया। बता दें कि दो इंजन वाला विमान एक इंजन के भरोसे ही सुरक्षित लैंड हो सकता है। यह विमान साढ़े 12 बजे चेन्नई पहुंचने वाला था। इंडिगो की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं दिया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें