Hindi Newsदेश न्यूज़INDIA vs BHARAT is identity of country going to change Know- who first suggested Bharat name instead of INDIA - India Hindi News

क्या बदलने जा रही है देश की पहचान? जानें- किसने सुझाया सबसे पहले INDIA की जगह 'भारत' नाम

INDIA vs BHARAT: इसी महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में लोगों से अपील की थी कि लोग इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल करें।

Pramod Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 5 Sep 2023 08:07 AM
share Share

INDIA vs BHARAT: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले देश के नाम और पहचान को लेकर एक नया विवाद सामने आ खड़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने चुपके से देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन की तरफ से जी-20 शिऱक सम्मेलन के दौरान रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। 

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा है कि यह संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा और अकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि इसी महीने बुलाए गए पांच दिवसीय संसद सत्र में क्या देश का नाम बदलने का प्रस्ताव संसद में पारित कराया जाएगा? इसके साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मोदी सरकार ने ऐसा किसके कहने या किसके सुझाव पर किया है। 

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में लोगों से अपील की थी कि लोग इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा था, इस देश का नाम सदियों से भारत है, इंडिया नहीं, इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए।'

भागवत ने जैन समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, "हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा।" इससे एक दिन पहले पहले उन्होंने कहा था भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और सभी भारतीय हिंदू हैं तथा हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ को इस सबके बारे में सोचना चाहिए।

बता दें कि संसद के मानसूत्र सत्र में जुलाई में बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि 'इंडिया' नाम 'औपनिवेशिक गुलामी' का प्रतीक है और इसे 'संविधान से हटा दिया जाना चाहिए।' उन्होंने उच्च सदन में कहा था, "इंडिया' शब्द ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों द्वारा थोपा गया था। देश का असली प्राचीन नाम 'भारत' है, जिसकी जड़ें प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में हैं और हजारों वर्षों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। इसलिए, देश का नाम बदलकर भारत किया जाना चाहिए।"

अब बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने विपक्षा गठबंधन INDIA को सुझाव दिया है कि इंडिया नाम की जगह भारत कर लें क्योंकि इंडिया शब्द अंग्रेजों द्वारा दी गई गाली है। हरनाथ सिंह यादव भी चाहते हैं कि संविधान में संशोधन कर देश का नाम इंडिया की जगह भारत कर दिया जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई के दिए इंटरव्यू में यादव ने कहा कि पूरा देश इंडिया की जगह भारत नाम चाहता है, इसलिए सरकार संविधान संशोधन करे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें