Hindi Newsदेश न्यूज़Congress President post election Shashi Tharoor foolish good bye Gandhi family - India Hindi News

'गांधी परिवार को गुड बॉय बोलना बेवकूफी', कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवार बनते ही शशि थरूर के बदले सुर

शशि थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों में राहुल गांधी के प्रति उत्साह देखा है। हजारों-लाखों की तादात में लोग समर्थन के लिए सड़क पर आ रहे हैं।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 Oct 2022 09:54 AM
share Share

जी-23 की मुखर आवाज रहे सांसद शशि थरूर के सुर कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही बदल गए हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोलना बेवकूफी होगी। थरूर ने कहा, 'गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का डीएनए एक ही है। कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी और नेहरू परिवार के लोगों ने बड़े रोल निभाए हैं। इसलिए कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोल दे। गांधी परिवार बहुत बड़ा एसेट है।'

शशि थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आया हूं। मैंने लोगों में राहुल गांधी के प्रति उत्साह देखा है। हजारों-लाखों की तादात में लोग समर्थन के लिए सड़क पर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन तक चलने वाली है, जबकि हमारे चुनाव 20 दिन में खत्म हो जाएंगे। इसलिए कांग्रेस का जो नया अध्यक्ष चुनकर आए, उसे भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। नए कांग्रेस चीफ को इस यात्रा में खुद भी शामिल होना चाहिए।'

कांग्रेस में आतंरिक सुधार की मांग करता रहा G-23
मालूम हो कि जी-23 कांग्रेस के उन 23 असंतुष्ट नेताओं का समूह है, जो लगातार पार्टी के भीतर सुधार की मांग करते रहे हैं। इसे लेकर थरूर ने खुद कई बार जोर-शोर से आवाज उठाई है। लेकिन अब उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। थरूर ने कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस में रहेगा और उसे रहना भी चाहिए। इनका रोल बहुत स्पेशल है। उन्होंने कहा कि संविधान में अध्यक्ष को पूरी ताकत दी गई है। उसे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, लेकिन गांधी परिवार से चर्चा की जा सकती है।

अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव कराए जाने पर थरूर ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था, उसको हम दिखा रहा हैं। यह किसी और पार्टी के अंदर नहीं है। मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है, जिसके बाद पार्टी के कई लोगों और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा।'

'कांग्रेस के टॉप 3 नेताओं में खड़गे का नाम'
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में जीते के दावेदार माने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर थरूर ने कहा, 'खड़गे साहब महत्वपूर्ण अंग है। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं। टॉप 3 नेताओं में उनका नाम तो आएगा ही। वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी हैं और हर अहम विषय में उनका नाम होता है। राजस्थान में भी जब समस्या हुई उस पर भी खड़गे साहब जयपुर गए थे।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें