Hindi Newsदेश न्यूज़congress president elections shashi tharoor share wrong map of india top news today evening

थरूर ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा, एक और बॉलीवुड कलाकार का मौत; शाम की बड़ी खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर कार्यालय की तरफ से एक बड़ी गलती सामने आई है। उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। पढ़ें, शाम की पांच बड़ी खबरें...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Sep 2022 01:18 PM
share Share

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर कार्यालय की तरफ से एक बड़ी गलती सामने आई है। उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर आई है। सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने वाले सागर पांडे का 30 सितंबर को निधन हो गया। पढ़ें, शाम की पांच बड़ी खबरें...

शशि थरूर ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर कार्यालय की तरफ से एक बड़ी गलती सामने आई है। उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। तीन साल पहले भी थरूर इस मामले में लोगों के निशाने पर आए थे। उस वक्त भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। पूरी खबर पढ़ें।

यूक्रेन के कई इलाकों का रूस में विलय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

बॉलीवुड से एक और दुखद खबर, कार्डिएक अरेस्ट से कलाकार का निधन
फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर आई है। सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने वाले सागर पांडे का 30 सितंबर को निधन हो गया। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हो गया। फिल्म बॉडीगार्ड में वह सलमान के डुप्लिकेट के रोल में थे। सागर को सागर सलमान पांडे के नाम से भी जाना जाता था। बीते अगस्त में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ा था। एम्स में इलाज के दौरान उन्हें दोबारा कार्डिएक अरेस्ट पड़ा और उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें।

आईसीसी ने किया टी20 वर्ल्ड 2022 की प्राइज मनी का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। इस मेगा इवेंट के आगाज से पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह राशि लगभग 45.67 करोड़ रुपए की है। इसमें विजेता को सबसे अधिक 1.6 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 13 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं फाइनल में हारने वाली टीम लगभग 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें।

संसद भवन के 'शेर' नहीं दिखते क्रूरः SC
भारत के नए संसद भवन लगाई गई शेर की मूर्ति कानून का उल्लंघन नहीं करती है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह टिप्पणी की गई है। साथ ही कोर्ट ने आक्रामक मूर्ति के दावे पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने याचिका को खारिज किया और कहा कि यह व्यक्ति के दिमाग पर निर्भर करता है। दरअसल, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के हिस्से के तहत संसद भवन पर शेर की मूर्ति स्थापित की गई थी। राजनीतिक दलों की तरफ से भी इसपर सवाल उठाए गए थे। पूरी खबर पढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें