Hindi Newsदेश न्यूज़bagged chauka sixer on the way anurag thakur comment on himachal pradesh and Gujarat elections - India Hindi News

'चौका' लगा दिया है अब 'छक्के' की बारी... हिमाचल-गुजरात इलेक्शन पर बोले मोदी के मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।

Gaurav Kala हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीSat, 9 April 2022 02:01 PM
share Share

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा उत्साहित है। अब पार्टी की नजर इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात इलेक्शन पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। हमने चार राज्यों में जीतकर 'चौका' मारा है और इस साल के अंत तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जीतकर छक्का भी हिट कर लेंगे।" 

यूपी की तरह हिमाचल में भी खाता नहीं खोल पाएगी आप
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारी जीत दर्ज करने के बाद आप पहाड़ी राज्य में अपने आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रही है ताकि दिल्ली के चुनावों में अपने हालिया प्रभुत्व को जोड़ा जा सके। ठाकुर ने कहा, "आप की यूपी में जमानत जब्त हुई थी और यहां हिमाचल प्रदेश में भी हार जाएगी।" 

आप पर अनुराग ठाकुर का हमला दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया द्वारा दावा किए जाने के दो दिन बाद आया है कि भाजपा चुनाव से कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जगह लेना चाहती है। सिसोदिया ने 'विश्वसनीय सूत्रों' का हवाला देते हुए दावा किया था कि भाजपा जल्द ही अनुराग ठाकुर को हिमाचल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें