Hindi Newsदेश न्यूज़atiq ahmed and ashraf killer sunny singh famous as chota bhati - India Hindi News

छोटा भाटी क्यों कहलाने लगा था अतीक अहमद का हत्यारा सनी सिंह, 13 साल की उम्र में घर से भागा

अतीक अहमद के तीन कातिलों में से एक सनी सिंह किशोरावस्था से ही अपराधों में लिप्त हो गया था। यहां तक कि जेल में ही उसकी सुंदर भाटी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद तो वह छोटा भाटी कहलाने लगा था।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुरThu, 20 April 2023 06:24 AM
share Share

अतीक अहमद के हत्यारा सनी सिंह भले ही अपराध की दुनिया में अब चर्चित हो गया है, लेकिन वह किशोरावस्था के दिनों से ही पेशेवर अपराधी था। महज 13 साल की उम्र में ही उसने घर छोड़ दिया था। हमीरपुर के कुरारा गांव का रहने वाले सनी सिंह के पिता शराब की लत के शिकार थे और उसके चलते ही मौत हो गई थी। मरने से पहले शराब की लत के चलते दो बीघा जमीन बेच गए थे, जिसके चलते परिवार के पास मामूली जमीन ही बची। सनी सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उससे बड़े मंगल सिंह को भी शराब की लत थी। उसकी भी दो साल पहले मौत हो गई थी।

यही नहीं सनी सिंह की मां पति की मौत के बाद बेटों के भी बिगड़ने से तंग आ गई थी और घर ही छोड़ गई। वहीं बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई पिंटू सिंह गांव के बाहर की एक चाय की दुकान चलाते हैं। पिंटू सिंह का ही कहना है कि सनी ने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। उसे 10 साल की उम्र से ही नशे और जुआ खेलने की आदत लग गई थी। इस बीच पुलिस रिकॉर्ड में पता चला है कि सनी सिंह के खिलाफ पहला केस 2016 में दर्ज किया गया था। उस पर चेन स्नैचिंग के अपराध में केस दर्ज हुआ था। यही नहीं इस केस में जब पुलिस उसके पीछे लगी तो उस पर भी फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सनी सिंह ड्रग्स तस्करी भी करने लगा था। 2016 से 2019 के दौरान वह 4 बार हमीरपुर जेल में बंद हुआ था। इस तरह 4 सालों में उसने जेल में जेल में काफी वक्त बिताया। इसी दौरान उसकी मुलाकात पश्चिम यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी से हुई थी। यहां उसकी सुंदर भाटी से इतनी करीबी हो गई थी कि जेल में उसे छोटा भाटी कहा जाने लगा था। सनी सिंह जेल में सुंदर भाटी को मोबाइल और नशे की चीजें मुहैया कराता था। यही नहीं सुंदर भाटी से करीबी के चलते सनी सिंह को हमीरपुर की जेल से हटाकर कानपुर में शिफ्ट कर दिया गया था।  

लवलेश और अरुण से कब मिला, पता लगा रही पुलिस

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सनी सिंह की अतीक हत्याकांड में शामिल लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य से कब मुलाकात हुई थी। अरुण मौर्य तो नाबालिग ही बताया जा रहा है। उसके घर से मिले राशन कार्ड के मुताबिक अरुण की उम्र 17 साल ही है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें