arvind kejriwal statement on anna hazare advice supreme court says no-ganesh-puja-utsav-at-idgah-maidan of karnataka top news अन्ना हजारे की नसीहत पर केजरीवाल को शक, कर्नाटक के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव नहीं; बड़ी खबरें, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsarvind kejriwal statement on anna hazare advice supreme court says no-ganesh-puja-utsav-at-idgah-maidan of karnataka top news

अन्ना हजारे की नसीहत पर केजरीवाल को शक, कर्नाटक के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव नहीं; बड़ी खबरें

अन्ना हजारे की नसीहत पर अरविंद केजरीवाल ने शक जताया है। उन्हें इसमें भाजपा का खेल नजर आ रहा है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव पर रोक लगा दी है। शाम की बड़ी खबरें...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 30 Aug 2022 07:00 PM
share Share
Follow Us on
अन्ना हजारे की नसीहत पर केजरीवाल को शक, कर्नाटक के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव नहीं; बड़ी खबरें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ईदगाह मैदान में गणेश पूजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शराब नीति पर सवाल उठा दिए हैं। केजरीवाल ने उनकी नसीहत पर सवाल उठाए। शोपियां जिले के नागबल में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। रद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया। विनाशकारी बाढ़ के चलते पाकिस्तान इस समय गंभीर संकट से जूझ रहा है। बाढ़ के चलते देश में करीब 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं। शाम की बड़ी खबरें...

कर्नाटक के ईदगाह मैदान में नहीं होगा गणेश उत्सव
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ईदगाह मैदान में गणेश पूजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा  फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ईदगाह मैदान में गणेश पूजा नहीं की जाएगी। यहां यथास्थिति बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। इससे पहले हाई कोर्ट ने ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव की अनुमति दे दी थी, जिसे मुस्लिम पक्ष ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवादित ईदगाह मैदान पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। फिलहाल यहां गणेश उत्सव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें।

अन्ना हजारे ने शराब नीति पर उठाए सवाल, केजरीवाल को नजर आई BJP
कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शराब नीति पर सवाल उठा दिए हैं। एक दशक पहले अन्ना के साथ मिलकर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले अरविंद केजरीवाल को अब उनकी नसीहत के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नजर आ रही है। 'आप' संयोजक ने अन्ना के लेटर पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी अन्ना के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है। पूरी खबर पढ़ें।

शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
शोपियां जिले के नागबल में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान इन आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अभी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि इसी महीने शोपियां में ही आतंकियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड अटैक किया था। वाहन बुलेट प्रूफ था इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। पूरी खबर पढ़ें।

PM मोदी के उंगली पकड़कर बढ़ने वाली बात पर शरद पवार का तंज
वयोवृद्ध नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि वह राजनीति में शरद पवार की उंगली पकड़कर पहुंचे हैं। तंज कसते हुए शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह मुझे इतना महंगा पड़ेगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पूरी खबर पढ़ें।

एक तिहाई पाकिस्तान बाढ़ में समाया, UN ने की मदद की अपील
विनाशकारी बाढ़ के चलते पाकिस्तान इस समय गंभीर संकट से जूझ रहा है। बाढ़ के चलते देश में करीब 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं। पाकिस्तान का 'एक तिहाई हिस्सा' बाढ़ के पानी में समाया है। इस बीच देश की शहबाज सरकार ने मॉनसून की बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए एक नोडल आपदा एजेंसी का गठन किया है। पूरी खबर पढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।