Karnataka woman working as maid body found in Kalkere Lake appears she sexually assaulted झील में मिला महिला का शव, हत्या से पहले रेप की आशंका; नौकरानी का करती थी काम, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsKarnataka woman working as maid body found in Kalkere Lake appears she sexually assaulted

झील में मिला महिला का शव, हत्या से पहले रेप की आशंका; नौकरानी का करती थी काम

  • मंजूनाथ की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। सीनियर पुलिस अधिकारी की ओर से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 24 Jan 2025 12:47 PM
share Share
Follow Us on
झील में मिला महिला का शव, हत्या से पहले रेप की आशंका; नौकरानी का करती थी काम

कर्नाटक के कालकेरे झील में 28 वर्षीय महिला का शुक्रवार को शव मिला, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी देवराज ने बताया कि मृतिका की पहचान घर में काम करने वाली नौकरानी के तौर पर हुई है। ऐसा मालूम होता है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। मृतिका के बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर और अधिक जानकारियां मिल पाएंगी।

दूसरी ओर, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में एक व्यक्ति ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय टीसी मंजूनाथ के रूप में हुई है, जो उल्लाल उपनगर का निवासी था। मंजूनाथ की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

भारी कर्ज में डूबा था शख्स

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे हुई जब मंजूनाथ अचानक रेलिंग पर चढ़कर दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मंजूनाथ को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मंजूनाथ भारी कर्ज में डूबा था। उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चल रही थी। कर्ज चुकाने में असमर्थता को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)