Hindi Newsदेश न्यूज़five sanitation workers died due to suffocation while cleaning a water tank in mumbai

मुंबई में बड़ा हादसा, पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत

  • मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी की सफाई करते हुए चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। मुंबई पुलिस और अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की पुष्टि कर दी है।

Gaurav Kala भाषा, मुंबईSun, 9 March 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई में बड़ा हादसा, पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर डेढ़ बजे हुई। पांचों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। एक कर्मचारी का इलाज चल रहा है। पहले अधिकारियों ने मृतकों की संख्या पांच बताई थी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब 1.30 बजे हुई। पांच लोग टंकी की सफाई करने के लिए उसमें दाखिल हुए और बेहोश हो गए। उन्हें दमकल कर्मियों ने निकाला और जेजे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।’’

ये भी पढ़ें:मुंबई में बैठे मकान मालिक ने देखी लाइव चोरी, मिलाया गांववालों को फोन; 3 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हसीपाल शेख (19), राजा शेख (20), जियाउल्ला शेख (36), इमांदु शेख (38) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें व्यक्ति पुरहान शेख (31) का इलाज जारी है। पहले अधिकारियों ने मृतकों की संख्या पांच बताई थी।

जेजे पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि एक दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि जिन लोगों ने इन पांचों मजदूरों को काम पर रखा था, उनकी ओर से कोई चूक हुई थी या नहीं और क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए अग्निशमन सेवा, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएएमसी) और पुलिस विभाग के कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।