Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Indian railways Suburban train services affected signal failure main line mumbai Central Railway

यात्रीगण कृपया ध्यान दें; मुंबई के पास मुख्य लाइन पर सिग्नल में खराबी, ट्रेनें चल रहीं लेट

  • अधिकारियों ने बताया कि तड़के 4 बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली स्लो लाइन पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खड़बड़ी हुई। इसके कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई।

Niteesh Kumar भाषाTue, 4 Feb 2025 10:30 AM
share Share
Follow Us on
यात्रीगण कृपया ध्यान दें; मुंबई के पास मुख्य लाइन पर सिग्नल में खराबी, ट्रेनें चल रहीं लेट

मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल सिस्टम में खराबी आ गई। इसके चलते उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तड़के 4 बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली स्लो लाइन पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खड़बड़ी हुई। इसके कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब 6 बजे सिग्नल को ठीक कर दिया गया। इस खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें:आ गया रेलवे का सुपर ऐप SwaRail, टिकट बुकिंग से लाइव स्टेटस तक यहां से मिलेगा
ये भी पढ़ें:रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, वंदे भारत ट्रेनों में अब मिलेगा यह खास सुविधा

एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है। मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है। इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए बड़ा ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि मुंबई उपनगरीय रेलवे में जल्द ही नए डिजाइन की ट्रेनें शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ कम करने के लिए बेहतर सुविधाएं होंगी। वैष्णव ने नई दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर नई डिजाइन की ट्रेनों की योजना की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नए डिजाइन की ट्रेन में बेहतर सुविधाएं और गति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भीड़ को देखते हुए ट्रेन के अंदर अधिक ऑक्सीजन होगी।' रेल मंत्री ने कहा कि मौजूदा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रतिदिन संचालित 3,000 सेवाओं के अलावा लगभग 10 प्रतिशत अधिक या लगभग 300 लोकल ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। शहर में करीब 300 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई जाएंगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें