Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राchar dham yatra badrinath tourist must visit place last indian village mana how to reach there

क्या आप जानते हैं कहां बसा है देश का आखिरी गांव? यहां की खूबसूरती मन मोह लेगी

Last Indian Village: क्या आप जानते हैं भारत का आखिरी गांव कहां बसा है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। इस गांव की खूबसूरती अद्भुत है, जानें यहां तक कैसे पहुंचा जा सकता है।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 April 2023 10:55 AM
share Share

घूमने के शौकीन देश-विदेश की सैर करते हैं। लेकिन विदेश जाने से पहले अपने देश के हर कोने को देखें। इन जगहों की खूबसूरती मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। क्या आप देश के आखिरी गांव के बारे में जानते हैं। देश का आखिरी गांव बसा है उत्तराखंड की वादियों में, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उत्तराखंड की वादियों में बसा है गांव माणा। जो भारत का आखिरी गांव हैं। इस गांव की वादियां और नजारे इतने खूबसूरत हैं कि बस यहां से वापस लौटने का दिल नहीं करता। 

कहां बसा है भारत का आखिरी गांव
उत्तराखंड की वादियों में बसा है भारत का आखिरी गांव माणा। ये गांव भारत और तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है। चमोली जिले में बसा ये गांव बद्रीनाथ से करीब 3 किमी की दूरी पर है। उत्तराखंड सरकार ने इस गांव को पर्यटन गांव के रूप में नामित किया है। 
 

माणा गांव की है ये खासियत
बद्रीनाथ से कुछ किमी दूरी पर बसे इस गांव में सरस्वती नदीं बहती हैं। मान्यता है कि इस गांव से होकर स्वर्ग जाते हुए पांडव भाई भीम ने सरस्वती नदी के ऊपर शिला रखी थी। बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालु इस गांव की सैर जरूर करते हैं। 

पौराणिक मान्यताओं का गांव है माणा
-माणा गांव के बारे में कई सारी पौराणिक मान्यताएं हैं। यहां के स्थानीय लोग इन बातों का जिक्र करते हैं।

-माणा गांव के पास वसुधारा वाटरफॉल है। जिसकी बूंदे किसी इंसान के ऊपर अगर गिर जाए तो उसे पुण्य आत्मा माना जाता है। कहते हैं इस झरने की बूंदे इंसान पर जल्दी नहीं गिरती।

-वहीं यहां पर बने तप्त कुंड के जल में नहाने से कई सारे त्वचा के रोगों से मुक्ति मिलती है। 

-माणा गांव के पास व्यास गुफा है। जिसके बारे में मान्यता है कि महर्षि व्यास ने इसी जगह पर बैठकर वेदों की रचना की थी। गुफा के अंदर छोटा सा मंदिर है जो करीब 5 हजार साल बुराना है। 

-भीम पुल सरस्वती नदीं पर रखी एक चट्टान है। मान्यता है कि भीम ने इस चट्टान को स्वर्ग की यात्रा के दौरान द्रौपदी के नदी पार करने के लिए सरस्वती नदी के ऊपर रखी थी। 

कैसे पहुंचे माणा
माणा गांव उत्तराखंड के चमोली जिले में बसा है। बद्रीनाथ से महज 3 किमी दूर होने की वजह से यहां वो टूरिस्ट ज्यादा जाते हैं जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए गए होते हैं। वहीं ये जगह ट्रेकिंग के लिए काफी मशहूर है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें