Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राHappy Friendship Day 2024 Visit these 5 places in Delhi with your foodie friends

Friendship Day: खाने-पीने के शौकीन दोस्तों के साथ दिल्ली की इन 5 जगहों पर जाएं, टेस्टी स्ट्रीट फूड खाकर हो जाएंगे खुश

  • Places in Delhi For Foodie Friends: अगर आपके दोस्तों को अलग-अलग जगहों पर खाना खाने का शौक है तो आप उन्हें दिल्ली की इन 5 जगहों पर लेकर जा सकते हैं। देखिए फूडी दोस्त के साथ कहां जा सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Aug 2024 09:22 AM
share Share

दोस्त हमारी लाइफ को काफी हद तक मजेदार बनाते हैं। बस दोस्त ऐसा होना चाहिए जिसके साथ आपकी वाइब मैच हो। दोस्ती में पसंद ना पसंद अलग हो सकती हैं, लेकिन सोचने का रहने का तरीका एक होगा तो दोस्ती लंबी समय तक रहती है। हर किसी की लाइफ में एक अच्छा दोस्त तो जरूर होता है, जो सुख-दुख में साथ होता है। ऐसे दोस्तों के लिए कुछ खास करने में खुशी मिलती है। 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है। इस दिन को अपने दोस्त के लिए खास बनाएं। अगर आपका दोस्त खाने-पीने का शौकीन है तो आप दिल्ली की कुछ जगहों पर जाकर वहां के खाने को ट्राई कर सकते है। देखिए, उन 5 जगहों के बारे में जहां आप अपने फूडी दोस्त को लेकर जा सकते हैं।

1) चांदनी चौक- दिल्ली में खाने-पीने की बात हो और चांदनी चौक का नाम जुबां पर न आए ऐसा नहीं हो सकता। चांदनी चौक पुरानी दिल्ली में आता है ऐसे में यहां का खाना दुनियाभर में फेमस है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां की चाट सबसे ज्यादा फेमस है। इसके अलावा यहां की पराठे वाली गली के पराठे खाने भी लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर कांजी वडे़, दही वड़े और गोल गप्पे जैसी चीजों को खाएं।

2) कनाट प्लेस- इस जगह को दिल्ली का दिल कहा जाता है। यहां पर बड़ी ब्रैंड्स के शोरूम हैं और एक से एक कैफे भी हैं। पार्टी करने के लिए अक्सर लोग इस जगह पर जाते हैं। इस जगह पर कुछ दुकाने हैं जहां के शेक बहुत फेमस हैं। इसके अलावा आपको यहां पर राजमा चावल, कढ़ी चावल, छोले चावल की भी फेमस दुकाने मिलेंगी।

3) पंडारा रोड- इंडिया गेट के पास मौजूद पंडारा रोड पर आप दोस्त के साथ जा सकते हैं। यहां पर अलग-अलग फेमस रेस्तरां हैं। जहां पर आप डिनर या फिर लंच के लिए जा सकते हैं।

4) सफदरजंग- यहां पर भी आपको कई पुराने ढाबे मिलेंगे, हालांकि, अब इनमें से कुछ रेस्तरां में तब्दील हो गए हैं। आप अपने फ्रेंड के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं।

5) लाजपत नगर- वैसे तो ये जगह शॉपिंग के लिए खूब फेमस है, लेकिन यहां पर खाने पीने के भी कई स्टॉल्स हैं, जहां पर आप दोस्त के साथ खाने के लिए जा सकते हैं। यहां पर भी फेमस डोलमा आंटी के मोमोज का स्वाद आप चख सकते हैं।

ये भी पढ़े:घुमक्कड़ों का अड्डा है दिल्ली के पास ये 4 जगह, फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ जाएं
ये भी पढ़े:दुबई की इन जगहों पर जाना न करें मिस, क्या जानते हैं यहां जाने का बेस्ट टाइम?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें