Dubai: दुबई की इन जगहों पर जाना बिल्कुल न करें मिस, क्या जानते हैं यहां जाने का बेस्ट टाइम?
- Best Time To Visit Dubai: दुबई घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। परिवार के साथ यहां जाना पसंद किया जाता है। इस जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जानिए यहां घूमने की बेस्ट प्लेस और जाने का सही समय।

दुबई एक बेहद आलीशान और खूबसूरत शहर है। ये उन जगहों में शामिल है जहां जाने का सपना लगभग हर घुमक्कड़ का होता है। यहां की ऊंची इमारतें, नाइटलाइफ, शानदार शॉपिंग मॉल और तरह-तरह के लजीज जायके इस जगह को खास बनाते हैं। इस जगह ज्यादातर लोग परिवार के साथ जाना पसंद करते हैं। इस जगह पर बीच से लेकर डेजर्ट तक का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। नेचर लवर हों या फिर एडवेंचर के शौकीन हर किसी के लिए ये जगह अच्छी मानी जाती है। ये शहर दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। अगर आप भी यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जानिए यहां घूमने की जगह और दुबई जाने का बेस्ट टाइम-
दुबई में घूमने की जगह-
1) बुर्ज खलीफा
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा देखने लायक है। यहां पर आप दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां पर जाएं। ये 122वीं मंजिल पर है। यहां बैठकर खाने का मजा अलग ही एक्सपीरियंस होगा। कहते हैं कि दुबई में बुर्ज खलीफा देखे बिना ट्रिप अधूरा होगा।
2) पाम जुमेराह
पाम जुमेराह का प्रतिष्ठित मानव निर्मित द्वीप अपने ट्रेडमार्क ताड़ के पेड़ के आकार के लिए फेमस है। यहां पर समुद्र तट पर बंगले, आलीशान बुटीक, लक्जरी होटल और महंगे रेस्तरां हैं।
3) दुबई डेजर्ट सफारी
हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में दुबई के इस डेजर्ट सफारी को देखा होगा। यहां की डेजर्ट सफारी लोगों को बहुत लुभाती है। यहां रेत के टीलों पर जीप या जिप्सी, ऊंट की सवारी, क्वैड बाइक, सैंड बोर्डिंग आदि चलाई जाती हैं।
4) दुबई फाउंटेन
दुबई फाउंटेन 24 एकड़ में बुर्ज झील के बीच में बना हुआ है। साथ ही ये शानदार बुर्ज खलीफा के सामने है। बड़े-बड़े फव्वारों से निकलते पानी और उसमें दिखती रंग बिरंगी लाइट्स देखकर मजा आ जाएगा।
5) दुबई म्यूजियम
दुबई म्यूजियम शहर का सबसे पुराना संग्रहालय है। इस म्यूजियम से अमीरात के इतिहास के बारे में देख सकते हैं। यहां आपको दुबई से जुडी कहानियों का शानदार परिचय देखने को मिल जाएगा।
क्या है दुबई जाने का बेस्ट टाइम?
दुबई एक अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन है। जहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च है। यह पीक सीजन है, इस दौरान थोड़ी भीड़ की उम्मीद होती है। पीक सीजन में दुबई का मौसम साफ नीला आसमान और हल्की ठंडी शामें होती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।