Notification Icon

अगस्त महीने में एक साथ मिल सकती हैं 5 छुट्टी, लॉन्ग वीकेंड एंजॉय करने इन जगहों पर जाएं

  • Places To Visit in August Long Weekend: अगस्त के महीने में आप अपने परिवार या फिर पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि इस महीने में आपको लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। जानिए लंबी छुट्टियां होने पर किन जगहों पर जा सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 July 2024 03:48 AM
share Share

बात जब लंबी छुट्टियों की हो तो ज्यादातर लोग घूमने-फिरने का प्लान ही बनाते हैं। अगस्त के महीने में आपको लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है और इस दौरान आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। इस महीने में अगर आप सिर्फ 1 दिन की छुट्टी ले लें तो आप पूरे 5 दिनों तक घूमने का बेहतरीन मजा उठा सकते हैं। दरअसल, 15 अगस्त को गुरुवार है और इस दिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। इसके बाद अगर आप 16 तारीक के लिए एक छुट्टी ले लें तो 17 को शनिवार और 18 को रविवार की छुट्टी है और फिर 19 को रक्षाबंधन है। कुल मिलाकर देखें तो आपको पूरे 5 दिन की छुट्टी मिल सकती है और घूमने का बढ़िया प्लान बना सकते हैं। यहां देखिए कहां घूमने जा सकते हैं। 

  1. कानाताल - कनाताल उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है। शांति और सकून की तलाश कर रहे लोग यहां पर जा सकते हैं। यहां पर कैम्पिंग और ट्रैकिंग का मजा भी लिया जा सकता है।
  2. कामशेत - महाराष्ट्र के इस गांव में आप सुंदर नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। इन बेहद खूबसूरत नजारों में पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग लवर्स के लिए ये अच्छी जगह है, इसे सीखने के लिए यहांं पर एक स्कूल भी है।
  3. कसोल - दिल्ली के आसपास किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो कसोल जा सकते हैं। पार्वती घाटी में ट्रेक करने के लिए इस जगह पर जाएं।
  4. कुद्रेमुख - ये जगह कर्नाटक राज्य में चिकमंगलूर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। बड़े-बड़े हरे पैड़ों और समृद्ध जैव की खोज करने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
  5. लैंसडाउन - इस जगह की स्थापना अंग्रेजों की छावनी के रूप में की गई थी। शहरी जीवन से बचने और शांत वातावरण का मजा लेने के लिए ये जगह बेस्ट है।
  6. वायनाड - वायनाड को 'केरल का ऊटी' कहा जाता है। दक्षिण भारत के वन्य जीवन और हरे-भरे पेड़ों का अनुभव आपको यहां हो सकता है।
  7. फूलों की घाटी - ये एक बेहद खूबसूरत जगह है। जहां पर दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान यहां के प्राकृतिक चमत्कार को आप भी देख सकते हैं।
  8. स्पीति - हिमाचल प्रदेश का जिला लाहौल स्पीति एक तरह से ठंडा रेगिस्तान है। ऐसे में स्पीति घूमने जाना अडवेंचरस अनुभव हो सकता है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता को देख आपका मन खुश हो जाएगा।
  9. तवांग - तवांग के बौद्ध मठ दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करते रहे हैं। बता दें कि यहाँ का तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।
  10. तीर्थन वैली- तीर्थन एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह शांत घाटी ट्रैकिंग, मछली पकड़ने, वाइल्डलाइफ नेशनल पार्क देखने के लिए बेस्ट है। यहां नदी के किनारे ठंडक का मजा जरूर लें।

ये भी पढ़े:जुलाई-अगस्त में घूमने का बन रहा है प्लान, तो जानिए किन जगहों पर होगा फुल एंजॉय
ये भी पढ़े:एमपी की ये 5 डिशेज देख ही मुंह में आ जाएगा पानी, घूमने जाएं तो जरूर चखें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें