Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीPM Narendra Modi Favourite Moringa paratha Can Boost immunity know how To Make it

पीएम मोदी का फेवरिट पराठा बढ़ाता है इम्यूनिटी, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस तरह बनाकर खाएं

  • मोरिंगा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे तरह-तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। पीएम मोदी भी इसे अपनी डायट में शामिल करते हैं। उन्हें मोरिंगा के पराठे काफी पसंद है। जानिए मोरिंगा के फायदे और इसके पराठे बनाने का तरीका-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 08:51 AM
share Share

प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी अपनी लोकप्रियता के चलते दुनियाभर में मशहूर हैं। इस उम्र में काम के प्रति उनकी लगन को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। दिनभर का शेड्यूल बिजी होने के बावजूद भी वह हमेशा फ्रेश दिखाई देचे हैं। ऐसा उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और खाने पीने की अच्छी आदतों के कारण है। पीएम अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखते हैं और खाने में हेल्दी चीजों को खाते हैं। उनके पसंदीदा खाने में से एक है मोरिंगा का पराठा। मोरिंगा यानी सहजन की फलियां सेहते के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं। डायट में इसे शामिल करके आप इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। देखिए, मोरिंगा पराठा बनाने का तरीका और इसके फायदे।

मोरिंगा पराठा बनाने की सामग्री

इस पराठे को बनाने के लिए आपको चाहिए मोरिंगा के पत्ते, सहजन की फलियां, गेहूं का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, नमक और घी।

कैसे बनाएं पराठा

इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में सहजन के फलियों को उबाल लें। जब ड्रमस्टिक पक जाए तो इसे पानी के साथ किसी कटोरे में निकले पानी ज्यादा हो तो थोड़े पानी को हटा दें। फिर सहजन को पानी में अच्छी तरह मसल लें और पानी को छान लें। फिर मोरिंगा के पत्ते को भी अच्छी तरह से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काट लें।

अब एक बर्तन में गेहूं का आटा का आटा लें और फिर इसमें मोरिंगा के पत्ते और मसाले डाल दें। फिर इसमें दो चम्मच घी डालें और सभी को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब मोरिंगा का पानी मिलाकर आटा लगाएं। फिर इसे कुछ देर के लिए सेट होने तक रख दें। फिर पराठे बनाएं।

फायदेमंद है मोरिंगा

मोरिंग सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व होते हैं। मोरिंगा के पत्तों में एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टी होती है, जो ब्लड ग्लूकोस के लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है। इससे हीलिंग पॉवर भी बढ़ती है। मोरिंगा इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में इसे डायट में शामिल करने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़े:क्यों बिगड़ जाता है घर पर बना लच्छा पराठा, इस तरकीब को अपनाकर बनेगा परफेक्ट
ये भी पढ़े:घर में रखी भुजिया से बनाएं पराठा, दही के साथ लें मजेदार स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें