Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाHow to Make Tasty Bhujia Paratha Recipe taste delicious with curd

घर में रखी भुजिया से बनाएं पराठा, दही के साथ लें मजेदार स्वाद

Bhujia Paratha: रोजाना एक जैसा खाना खाकर हर कोई बोर हो सकता है। इसलिए खाने की अलग-अलग वैरायटी का स्वाद चखते रहना चाहिए। ऐसे में आज बनाएं भुजिया से पराठा, यहां जानिए बनाने का तरीका।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 July 2023 10:54 AM
share Share

रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो आप घर में रखी भुजिया से टेस्टी पराठा बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब लगता है, और इसे आप दही के साथ खा सकते हैं। बच्चों को भी ये पराठा खूब पसंद आएगा। इसे आप बच्चे के टिफिन में भी दे सकते हैं। यहां हम इस पराठे को बनाना का तरीका बता रहे हैं जानिए- 

पराठा बनाने के लिए यूं करें तैयारी

इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी तैयारी कर लें। जैसे पराठा बनाने के लिए आटा गूंथ लें। इसके बाद कुछ लहसुन की कलियां छील लें और इन्हें थोड़े से पानी नमक और लाल मिर्च के साथ पीस लें। इसके अलावा एक प्याज, हरी मिर्च के बारीक टुकड़े कर लें। वहीं हरा धनिका को भी काट लें। अब एक कटोरे में भुजिया लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हींग, कलौंजी, अमचूर पाउडर, चिली फ्लैक्स और धनिया पाउडर डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें। 

इस तरह बनाएं पराठा

पराठा बनाने के लिए आटे का थोड़ा हिस्सा लें और इसे गोल कर लें। फिर इसे थोड़ा बेल लें। अब इसे पर लहसुन का पेस्ट लगाएं। अच्छे से लगाने के बाद भुजिया के मिक्स को भी डाल लें और पोटली बनाकर बंद कर दें। अब इसे अच्छे से बेल दें। फिर तवे पर इस पराठे को घी से सेकें और दही के साथ गर्मा-गर्म पराठा सर्व करें। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें