Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीkitchen tips how to make market style chilli flakes recipe at home in hindi

बाजार जैसा चिली फ्लेक्स घर पर बनाना नहीं कोई मुश्किल काम, बस फॉलों करें ये ईजी किचन टिप्स

  • Chilli Flakes Recipe: क्या आप जानते हैं आप बाजार जैसा चिली फ्लेक्स घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं मार्केट वाला स्वाद घर के बने चिली फ्लेक्स में डालने के लिए फॉलो करने होंगे क्या-क्या ईजी किचन टिप्स।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
बाजार जैसा चिली फ्लेक्स घर पर बनाना नहीं कोई मुश्किल काम, बस फॉलों करें ये ईजी किचन टिप्स

Kitchen Tips To Make Chilli Flakes: मैकरोनी बनानी हो या पास्ता या फिर पिज्जा का बढ़ाना हो स्वाद, घर की महिलाएं अकसर सभी चीजों को बनाने के लिए चिली फ्लेक्स का यूज करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। चिली फ्लेक्स खाने की चीजों में जबरदस्त स्वाद और तीखापन जोड़ने का काम करता है। लेकिन बाजार से खरीदे जाने वाले चिली फ्लेक्स आमतौर पर महंगे होने के साथ प्रिजर्वेटिव्स से भरे हो सकते हैं। जो ना सिर्फ आपकी जेब बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में अपनी जेब और सेहत का ख्याल रखने के लिए क्या आप जानते हैं आप बाजार जैसा चिली फ्लेक्स घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं मार्केट वाला स्वाद घर के बने चिली फ्लेक्स में डालने के लिए फॉलो करने होंगे क्या-क्या ईजी किचन टिप्स।

बाजार जैसा चिली फ्लेक्स घर पर बनाने के लिए फॉलो करें ये किचन टिप्स

धूप में सुखाएं

चिली फ्लेक्स बनाने के लिए आपको हमेशा सूखी लाल मिर्च का यूज करना है। इसके लिए मिर्च को धूप में 2 दिन तक सुखा लें, ताकि मिर्च सूखकर करारी हो जाए। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप लाल साबुत मिर्च को क्रिस्पी बनाने के लिए गर्म तवे या कढ़ाई का भी यूज कर सकती है। इसके लिए कढ़ाही को गरम करके उसमें सूखी मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक हल्का भून लें। ऐसा करने से मिर्च का स्वाद और रंग गहरा हो जाएगा।

बेलन से कूट लें

भुनी हुई या सूखी लाल मिर्च से चिली फ्लेक्स तैयार करने के लिए उसे बेलन या सिलबट्टे से दरदरा पीस लें। आप चाहे तो इसके लिए मिक्सी का भी यूज कर सकते हैं। लेकिन मिक्सी में लाल मिर्च पीसते हुए इसे दरदरा रहने दें, पीसकर पाउडर ना बनाएं।

छान लें

चिली फ्लेक्स को लास्ट में छलनी की मदद से छानकर अलग कर लें। आप तैयार चिली फ्लेक्स को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके 6 महीने तक रख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।