Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHow To make Maharashtrian Dish Satori For Ganpati Bappa

गणपति विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं महाराष्ट्रीयन डिश सतोरी का भोग, देखिए रेसिपी

  • गणपति बप्पा की विदाई के लिए सभी तैयार है, घरों और मंदिरों में स्थापित की गई बप्पा की मूर्ति का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। ऐसे में विसर्जन से पहले आप बप्पा को महाराष्ट्रीयन डिश सतोरी का भोग लगाएं। देखिए इसे बनाने का तरीका-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 11:41 AM
share Share

गणेश चतुर्थी से जितने दिन बप्पा घरों में स्थापित किया जाते हैं, उतने दिनों तक लगातार लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग लगाया  जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की मूर्ती को विसर्जित कर दिया जाएगा। ऐसे में इस मौके से पहले बप्पा को किसी नई मिठाई का भोग लगाना चाहते हैं तो महाराष्ट्रीय सतोरी बनाएं। यहां देखिए इसकी रेसिपी-

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1/2 कप मैदा

1 कप सूजी

1 कप खोया

1/2 कप कसा हुआ गुड़

1/4 कप दूध

7-8 बड़े चम्मच घी

1 चम्मच इलायची

कैसे बनाएं सटोरी

इसे बनाने के लिए खोया को धीमी आंच पर सूखा भून लें। फिर मैदा को छान कर अलग रखें। एक बाउल में सूजी, मैदा, नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब घी गर्म करें और इसे मिक्स में मिला दें। सभी चीजों को एक साथ ठीक से मिलाएं। फिर पानी की मदद से आटा गूथें। आटा बहुत नरम या बहुत सख्त नहीं होना चाहिए। इसे ढककर 30 मिनट के लिए रखें। फिर एक कढ़ाई में घी गर्म करें और धीमी आंच पर सूजी को खुशबू आने तक भून लें। इसमें दूध मिलाएं और इसे अच्छे से पकने दें। पकने के बाद इसमें खोया, गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब गुड़ पिघल जाए और अच्छे से मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और एक तरफ रख दें। अब आटा लें और उसे छोटा गोल आकार में बेल लें। फिर बीच में स्टफिंग डालें और सब तरफ से बंद करके पोटली बनाएं और फिर इसे बंद करें। अब फिर से धीरे-धीरे बेलें। इसे थोड़ा मोटा और आकार में छोटा बेलना है। इसे सेकने के लिए तवे पर थोड़ा घी डालें और सटोरी को दोनों तरफ से शैलो फ्राई कर लें। फिर इस पर घी लगाएं और बप्पा को भोग चढ़ाएं।

ये भी पढ़े:इस बार बनाएं गणपति बप्पा का पसंदीदा भोग, देखिए ड्राई फ्रूट्स-खजूर मोदक की रेसिपी
ये भी पढ़े:फ्राइड मोदक के भोग से खुश हो जाएंगे बप्पा, प्रसाद की होगी खूब तारीफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें