Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhy women underwear discolored from bottom crotch area

आखिर क्यों महिलाओं के अंडरवियर का वो एरिया हो जाता है बेरंग? ये कारण होता है जिम्मेदार

Why Does Women Underwear Discolored: अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के अंडरवियर यानी पैंटी के क्रॉच एरिया पर ऑरेंज कलर का पैच बन जाता है। जिसके लिए वजाइनल डिस्चार्ज जिम्मेदार होता है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 March 2025 02:59 PM
share Share
Follow Us on
आखिर क्यों महिलाओं के अंडरवियर का वो एरिया हो जाता है बेरंग? ये कारण होता है जिम्मेदार

कभी सोचा है कि आखिर क्यों महिलाओं की पैंटी के क्रॉच एरिया का रंग उड़ जाता है। खासतौर पर डार्क कलर के अंडरवियर के साथ ये प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। जिसकी वजह से कई बार महिलाओं को शेमफुल भी फील होता है। लेकिन अंडरवियर का रंग उड़ना बिल्कुल नॉर्मल है। जिसका कारण जानकर भी हैरानी हो सकती है।

क्यों उड़ जाता है अंडरवियर का कलर

अगर आपको लगता है कि ऐसा होना ठीक नही हैं तो ये गुड न्यूज राहत दे सकती है। दरअसल, पैंटी के क्रॉच एरिया का उड़ा हुआ रंग हेल्दी वजाइना की निशानी होती है। अगर अंडरवियर के क्रॉच एरिया पर ऑरेंज कलर का पैच बन जाता है तो ये हेल्दी लक्षण है। दरअसल, वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज का पीएच लेवल 3.8 से 4.5 के बीच होता है। जो कि एसिडिक है। जिसकी वजह से जब अंडरवियर को धोया जाता है तो कपड़े पर ऑरेंज पैच बन जाता है।

हल्के रंग की पैंटी पर नहीं दिखता पैच

वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज का पीएच लेवल कई चीजों की वजह से बदल सकता है। हार्मोंस, पीरियड्स और सेक्स लाइफ की वजह से कई बार पीएच लेवल में अंतर आ जाता है। लेकिन नॉर्मल हेल्दी डिस्चार्ज एसिडिक होता है और ये गाढ़े रंग के कपड़ों को ब्लीच कर देता है। वहीं हल्के रंग के अंडरवियर पर किसी तरह का निशान नहीं दिखता। वजाइना में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो लेक्टोबेसिली बोले जाते हैं। ये वजाइना को हेल्दी रखने का काम करते हैं और एसिडिटी का लेवल मेंटेन करते हैं। जिससे बैड बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन ना हो। जब ये डिस्चार्ज हवा के संपंर्क में आता है तो यला या ऑरेंज कलर का हो जाता है। जिसका कारण ऑक्सीडेशन होता है।

कैसे अंडरवियर पर लगने वाले पैच से बचें

अगर आप हल्के रंग के अंडरवियर पहनते हैं तो इस तरह के ब्लीच पैच से बच सकते हैं। इसके अलावा पैंटी लाइनर पहनने की वजह से भी आपकी पैंटी सही सलामत रहेगी और धब्बा नहीं पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।