Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 good foods that are bad for thyroid patients should be avoided completely

Thyroid: सेहत के लिए फायदेमंद ये 5 चीजें थायराइड पेशेंट के लिए हैं खराब, पूरी तरह से करना चाहिए परहेज

Good Food Bad For Thyroid: सही खानपान की मदद से किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है, लेकिन गलत खानपान की चीजों को खाकर समस्या बढ़ सकती है। जानिए थायराइड में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 Jan 2024 08:29 AM
share Share
Follow Us on
Thyroid: सेहत के लिए फायदेमंद ये 5 चीजें थायराइड पेशेंट के लिए हैं खराब, पूरी तरह से करना चाहिए परहेज

सेहत के लिए फायदेमंद ये 5 चीजें थायराइड पेशेंट के लिए हैं खराब, पूरी तरह से करना चाहिए परहेज
लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। ज्यादातर लोग बीपी, शुगर जैसी तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक 'थायरॉइड' की समस्या है, जो इन दिनों बहुत आम बन गई है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है। इस समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए सावधानी से खाना चाहिए। हाल ही में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताया है जो फायदेमंद तो हैं, लेकिनइन सभी खाने की चीजों में गोइट्रोजेन होता है। गोइट्रोजेन ऐसे पदार्थ हैं जो थायराइड हार्मोन के बनने से रोकते हैं। यहां जानिए उन खाने की चीजों के बारे में जो थायराइड पेशेंट के लिए नुकसानदायक हैं।

1) पीनट बटर- मूंगफली और उसके बटर में गोइट्रोजन होता है, जो हाइपोथायरायडिज्म के लिए खराब हो सकता है। इसलिए हाइपोथायराइड/हाशिमोटो वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।

2) रागी- रागी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती है, डायट में इसे शामिल करने की भी सलाह दी जाती है। लेकिन गोइट्रोजेनिक खाना होने के कारण इसे भिगोकर और अच्छी तरह से पकाने के बाद महीने में 2-3 बार खाना चाहिए।

3) बादाम- बादाम सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये दोनों थायराइड फंक्शन के लिए बहुत अच्छे हैं। हालांकि, किसी को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बादाम एक गोइट्रोजेनिक फूड है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में खाने पर यह थायरॉयड बढ़ा सकता है जिससे थायरायड ग्रंथि की आयोडीन अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। हाइपोथायराइड वाले लोग रोजाना 3-5 बादाम खा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

4) सोया- सोया युक्त खाने की चीजों में थायराइड के लक्षणों को ठीक से अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को बदलकर प्रभावित कर सकते हैं। सोया-आधारित खाने की चीजों में गोइट्रोजेन भी पाया जाता है, जो थायराइड ग्रंथि में जलन पैदा करते हैं, इसलिए सोया से बनी चीजों से बचना चाहिए।

5) गेहूं- गेहूं में ग्लूटेन होता है। ग्लूटेन एक संभावित गोइट्रोजेनिक फूड है। ऑटोइम्यून हाइपोथायरायडिज्म के मामले में, गेहूं कम खाने का सुझाव दिया जाता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जो लोग ग्लूटेन-फ्री डायट खाते हैं उनके ब्लड में एंटीबॉडी का कनसंट्रेशन कम होता है जो थायरॉयड ग्रंथि पर हमला करती है।

थायराइड के लिए बेस्ट फूड
एक्सपर्ट का मानना है कि धनिया, नारियल, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, मूंग जैसी चीजें थायराइज पेशेंट के लिए अच्छी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें