आंतों में नहीं बचे गुड बैक्टीरिया तो होने लगती हैं ये 5 समस्याएं, फौरन संभल जाएं
5 Signs Of Poor Gut Health: आंतों में गुड बैक्टीरिया की कमी होने पर अक्सर ये 5 तरह की बिल्कुल सामान्य लगने वाली हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं।

खाने को पचाने के लिए आंतों में गुड बैक्टीरिया होते हैं। अगर ये कम हो गए तो केवल आपका डाइजेशन ही नहीं बिगड़ेगा बल्कि इसकी वजह से शरीर में और भी कई सारी समस्याएं पैदा होने लगती है। जो साफ-साफ इशारा करती हैं कि आंतों में गुड बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाया जाए। दरअसल, आंतों में लाखों की संख्या में बैक्टीरिया, फंगी और वायरस होते हैं, जो गट माइक्रोबायम बनाते हैं। हेल्दी गट माइक्रोबायम डाइजेशन के साथ ही इम्यूनिटी और मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। जब आंतों में ये गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं तो कई तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। जिसका इलाज सबसे पहले गुड बैक्टीरिया को बढ़ाना होता है।
जानें आंतों में गुड बैक्टीरिया कम होने पर कौन सी बीमारियां होने लगती हैं।
बालों का झड़ना
अगर आपके बाल बिना किसी वजह से अचानक से तेजी से झड़ने लगे हैं या बहुत पतले हो रहे हैं तो इसका कारण पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का कम बनना होता है।
स्किन डिसीज
स्किन में कई तरह की डिसीज हो रही हैं तो इसका एक कारण आंतों में गुड बैक्टीरिया की कमी होती है। सोरायसिस,एक्जिमा, रोशिया, ड्राई स्किन, खुजली जैसी समस्या हो रही है तो समझ जाएं कि लिपोपॉलीसैकेराइड को स्किन में जाने की इजाजत मिल रही है। इसलिए गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करें।
मेंटल हेल्थ पर असर
अगर आपको गुस्सा, तनाव, चिड़चिड़ापन, बेचैनी हो रही। मन को सुकून नहीं मिल रहा, रात को नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद नहीं आ रही तो ये गुड बैक्टीरिया की कमी की वजह से हो सकता है। क्योंकि गुड बैक्टीरिया जिन न्यूरोट्रांसमीटर का निर्माण करते हैं वो नहीं कर पा रहें, जिसकी वजह से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा।
डाइजेशन पर असर
कब्ज हो रही, लूज मोशन हो रहा, पेचिश हो रही या ब्लॉटिंग हो रही तो ये गुड बैक्टीरिया की कमी की निशानी है।
सर्दी-जुकाम, फ्लू
गट हेल्थ का इम्यून सिस्टम पर काफी असर होता है। खराब गट हेल्थ की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिससे कॉमन कोल्ड, फ्लू और इंफेक्शन ज्यादा होने लगता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।